1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घर की सफाई से मिटता है वास्तु दोष, ऐसे होगी लक्ष्मी-कृपा

घर की सफाई से मिटता है वास्तु दोष, ऐसे होगी लक्ष्मी-कृपा

नई दिल्ली:  कहते हैं जिस घर में नियमित तौर साफ सफाई का माहौल रहता है वहां सकारात्मक वातावरण रहता है, आप स्वस्थ्य रहते हैं और ऐसे वातावरण में ही लक्ष्मी निवास करना पसंद करती है।

झाड़ू को कभी भी खड़ा न रखें-

जैसा कि झाड़ू घर की दरिद्रगी को भगाने वाली होती है। ऐसे में आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि घर के जिस भी स्थान पर झाड़ू रखी जाती है उसे खड़ा न रखा जाए। यह अपशकुन का सूचक होता है। झाड़ू घर की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर रखती है ऐसे में यह भी जरूरी है कि इसे खुले स्थान में न रखकर छुपाकर रखा जाए। जैसे कि आपके पलंग के नीचे इत्यादि। झाड़ू को लेकर एक खास बात यह भी है कि यह आपके दरिद्रपन को तो दूर करती ही है साथ ही यह आपके घर के अनाज को भी जल्दी जल्दी खत्म कर देती है ऐसे में ख्याल रखें की झाड़ू आपके किचन में किसी भी सूरत में न मौजूद हो। अगर आप चाहते हैं कि नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में कभी भी दाखिल न हो तो आप सोने से पहले अपने घर के मुख्य द्वार के पास झाड़ू रख सकते हैं।

अलगी स्लाइड में पढ़ें बहुत कुछ कहती है झाड़ू

Latest India News