1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घर की सफाई से मिटता है वास्तु दोष, ऐसे होगी लक्ष्मी-कृपा

घर की सफाई से मिटता है वास्तु दोष, ऐसे होगी लक्ष्मी-कृपा

नई दिल्ली:  कहते हैं जिस घर में नियमित तौर साफ सफाई का माहौल रहता है वहां सकारात्मक वातावरण रहता है, आप स्वस्थ्य रहते हैं और ऐसे वातावरण में ही लक्ष्मी निवास करना पसंद करती है।

झाड़ू से जुड़े रोचक तथ्य-

  • अगर कोई बच्चा किसी दिन आपके घर में झाड़ू लगाने लगे तो समझ जाइएगा कि आपके घर कोई न कोई मेहमान आने ही वाला है। ऐसे में अगर मेहमानों की खातिरदारी से बचना चाहते हैं तो बच्चों को कभी झाड़ू न लगाने दें।
  • सूर्यास्त के बाद किसी भी सूरत में झाड़ू पोंछा नहीं लगाना चाहिए।
  • झाड़ू का एक विशेष स्थान होता है इसलिए इसे कभी भी पैरों के नीचे नहीं आने देना चाहिए। अगर गलती से यह आपके पैरों से टकरा जाए तो आपको इसके पैर छूकर माफी मांगनी चाहिए।
  • वहीं अगर आप घर में नियमित पोंछा लगवाते हैं को एक बात ख्याल में रखें कि गुरुवार के दिन भूल के भी पोंछा न लगवाएं ऐसा करने से लक्ष्मी जी आपसे नाराज भी हो सकती है।

Latest India News