श्रीनगर: कश्मीर के पंपोर इलाके में एक सरकारी इमारत के भीतर छुपे आतंकियों और सुरक्षा बलों की बीच चल रही मुठभेड़ अब आखिरी चरण में पहुंच गई है। पंपोर के उद्यमिता विकास संस्थान (EDI) में छिपे आतंकियों से पिछले कई घंटे से झड़प चल रही है। सेना ने आतंकियों को तितर-बितर करने के लिए EDI की बिल्डिंग में विस्फोट कर दिया है। इस बिल्डिंग में 3 आतंकी छिपे हुए हैं। इस मुठभेड़ में अब तक सेना के दो जवान घायल हो चुके हैं।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आज सुबह 3 आतंकवादी उद्यमिता विकास संस्थान की इमारत में घुस गए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया है कि कि आतंकवादियों के सफाये के लिए चलाए जा रहे अभियान के जारी होने के कारण विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज तड़के इमारत के भीतर परिसर में आग लग गयी। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां पहुंच गईं लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई।
पढ़ें: 'आतंकवादी नहीं चाहते हैं कि कश्मीरी युवक आत्मनिर्भर बनें'
आपको बता दें कि ठीक इसी बिल्डिंग में फरवरी 2016 में एक आत्मघाती हमला देखने को मिला था। तब सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 48 घंटे तक चले उस अभियान में एक सैन्य अधिकारी सहित दो सैनिक शहीद हो गए थे और संस्थान के एक कर्मचारी की भी जान चली गई थी। इस घटना में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था।
Latest India News