1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकवादी नहीं चाहते हैं कि कश्मीरी युवक आत्मनिर्भर बनें: उमर

आतंकवादी नहीं चाहते हैं कि कश्मीरी युवक आत्मनिर्भर बनें: उमर

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 10, 2016 12:39 pm IST,  Updated : Oct 10, 2016 12:39 pm IST

उमर ने ट्वीट किया, सभी ईडीआई हमेशा कश्मीरी लड़के और लड़कियों को अपने पांव पर खड़े होने और सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रशिक्षित करती है। आतंकवादियों को ऐसा पसंद नहीं है।

omar abdullah says terrorists don't want kashmiri youth to...- India TV Hindi
omar abdullah says terrorists don't want kashmiri youth to be independent

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज उद्यमिता विकास संस्थान (EDI) को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों पर निशाना साधते हुये कहा कि आतंकवादी नहीं चाहते हैं कि युवा कश्मीरी लड़के और लड़कियां अपने पांव पर खड़ा हो सके। आतंकवादियों ने आज पंपोर में इस साल दूसरी बार ईडीआई इमारत को निशाना बनाया। पहली बार इस इमारत पर फरवरी में हमला हुआ था।

उमर ने ट्वीट किया, सभी ईडीआई हमेशा कश्मीरी लड़के और लड़कियों को अपने पांव पर खड़े होने और सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रशिक्षित करती है। आतंकवादियों को ऐसा पसंद नहीं है।

उमर ने कहा है, इस साल दूसरी बार संस्थान पर हमला करने को लेकर आश्चर्य नहीं हुआ। वे चाहते हैं कि युवा कश्मीरी अधीन बने रहें और आत्मनिर्भर नहीं बन सकें।

माना जा रहा है कि दो या तीन आतंकवादी आज तड़के EDI की इमारत में घुस गये। आतंकवादियों ने इस साल फरवरी में भी ईडीआई के इमारत को निशाना बनाया था। एक अधिकारी सहित दो सैनिक, संस्थान के 1 कर्मचारी और 3 आतंकवादी 48 घंटे चले अभियान के दौरान मारे गये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत