1. Hindi News
  2. धर्म
  3. राहु के नक्षत्र परिवर्तन से बनेगा अंगारक योग, 30 जून से दिसंबर तक ये 3 राशियां रहे सतर्क, बढ़ सकती हैं आर्थिक-पारिवारिक मुश्किलें

राहु के नक्षत्र परिवर्तन से बनेगा अंगारक योग, 30 जून से दिसंबर तक ये 3 राशियां रहे सतर्क, बढ़ सकती हैं आर्थिक-पारिवारिक मुश्किलें

 Written By: Arti Azad
 Published : Jun 27, 2026 07:19 am IST,  Updated : Jun 27, 2026 08:36 am IST

राहु के धनिष्ठा नक्षत्र गोचर से बनने वाला अंगारक योग चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान 3 राशियों को बहुत सतर्क रहना होगा। निवेश, लेन-देन और पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा। जानें किन 3 राशियों को हो सकती है धन हानि।

Angarak yog 2026- India TV Hindi
अंगारक योग इन 3 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण Image Source : PINTEREST AND CANVA

राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश के साथ अंगारक योग का प्रभाव शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, यह योग कुछ राशियों के लिए आर्थिक, पारिवारिक और मानसिक मुश्किलें बढ़ा सकता है। अंगारक योग से इन 3 राशियों के सामने आ नई चुनौतियां सकती हैं। जुलाई से दिसंबर तक इन 3 राशियों को हर बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना होगा। चलिए जानते हैं अंगारक योग का नकारात्मक असर किन 3 राशियों पर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।  

30 जून से दिसंबर तक ये 3 राशियां रहे सतर्क

30 जून 2026 को राहु धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। जब राहु और मंगल की ऊर्जा का संबंध बनता है, तब अंगारक योग का निर्माण होता है। इस योग को प्रभावशाली और उग्र माना जाता है। राहु 2 दिसंबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे, इसलिए इस अवधि में इन राशियों को सावधानी बरतना होगा।

मेष राशि

इस अवधि में मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। अगर किसी बड़े निवेश या नई बिजनेस डील की योजना बना रहे हैं, तो पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों को लेन-देन के मामले में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। वर्कप्लेस पर सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की आशंका है। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर रखना और सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। किसी को उधार देने या धन का लेन-देन करने से पहले पूरी सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव महसूस करेंगे। इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा, जल्दबाजी में कही गई बात रिश्तों में दूरी ला सकती है। गलत निवेश या धन हानि की आशंका के साथ पारिवारिक गलतफहमियां होने के भी संकेत मिल रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रह 4 राशियों में बैठकर चमका देते हैं भाग्य, जानें आपकी कुंडली में किस राशि में हैं स्थित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।