1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार की मुहिम गरीबी भारत छोड़ो, 2022 तक गरीबी मुक्त भारत का लक्ष्य

मोदी सरकार की मुहिम गरीबी भारत छोड़ो, 2022 तक गरीबी मुक्त भारत का लक्ष्य

जेपी के रूप में लोकप्रिय जयप्रकाश नारायण एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, सिद्धांतवादी और राजनेता थे। उन्हें 1970 के मध्य में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरोध का नेतृत्व करने के लिए खासतौर से याद किया जाता है। प्रधानमंत्री ने नानाजी देशमुख को भी याद कि

PM-Modi- India TV Hindi
Image Source : PTI PM-Modi

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने आज से गरीबी के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। नानाजी देशमुख की जयंति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी भारत छोड़ो मुहिम को लॉन्च किया। इस मुहिम के तहत सरकार ने दो हजार बाइस तक गरीबी मुक्त भारत का लक्ष्य रखा है जिसके तहत पचास हजार गांवों से गरीबी दूर करने का संकल्प लिया गया। गरीबी भारत छोड़ो मुहिम लॉन्च करने के साथ ही मोदी सरकार नानाजी देशमुख की जयंती को धूमधाम से मना रही है। ये भी पढ़ें: अय्याश निकली राम रहीम की लाडली हनीप्रीत, लड़कों से बनाती थी रिश्ता

इस मौके पर दिल्ली के पूसा में इंडियन एग्रिकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट में देशभर के गांवों से आए दस हजार लोगों से मुखातिब हुए और नानाजी देशमुख के नाम पर एक डाक टिकट जारी की। प्रधानमंत्री ने जेपी की जिंदगी पर एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, "मैं आदरणीय लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें प्रणाम करता हूं। उनका अदम्य साहस और न्याय परायणता हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा।"

जेपी के रूप में लोकप्रिय जयप्रकाश नारायण एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, सिद्धांतवादी और राजनेता थे। उन्हें 1970 के मध्य में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरोध का नेतृत्व करने के लिए खासतौर से याद किया जाता है। प्रधानमंत्री ने नानाजी देशमुख को भी याद किया और कहा कि उनकी सेवा भावना से देश को 'प्रेरणा' मिलती है।

मोदी ने उनके जीवन पर भी एक वीडियो साझा किया और ट्वीट किया, "नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनकी सेवा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यो से हमें लगातार प्रेरणा मिलती है।"

देशमुख भारतीय जन संघ के नेता और राज्यसभा के सदस्य थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में काम किया। अपने महान कार्यो के लिए सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया।

Latest India News