1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अय्याश निकली राम रहीम की लाडली हनीप्रीत, लड़कों से बनाती थी रिश्ता

अय्याश निकली राम रहीम की लाडली हनीप्रीत, लड़कों से बनाती थी रिश्ता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2017 12:46 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 11:15 am IST

इसमे कोई शक नहीं है कि बलात्कारी बाबा राम रहीम ने डेरा सच्चा सौदा को अपनी अय्याशी का अड्डा बना दिया था। इसने आस्था के नाम पर वो कारनामें किए हैं जिसके बारे में सोच कर ही आत्मा कांप उठती है। इसमें भी अब कोई शक नहीं है कि बलात्कारी बाबा की गोद ली हुई ब

honeypreet-insan- India TV Hindi
honeypreet-insan

नई दिल्ली : आज का वायरल बलात्कारी बाबा राम रहीम की गोद ली हुई बेटी के बारे में एक हैरतअंगेज दावा है। सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि ढोंगी बाबा की तरह हनीप्रीत भी एक अय्याश थी। उसके कई दूसरे लड़कों और माडल्स के साथ रिश्ते थे। दावा ये है कि फिल्मों में काम देने के नाम पर वो नए-नए लड़कों की ऑडिशन लेती थी, उनके साथ नजदीकियां बनाती थी। सोशल मीडिया में हनीप्रीत पर ऐसे कई आरोप लग रहे हैं उसने बाबा को जबरदस्त धोखा दिया है। ये भी पढ़ें: महिलाओं को प्रसाद के तौर पर गाली देता है यह सीटीबाज बाबा

दावा तो ये भी है कि बाबा की लाडली ने सोशल मीडिया में एक फर्जी एकाउंट बना रखा था जिसके जरिए वो लड़कों से संपर्क रखती थी। मेल माडल्स के साथ बातचीत करती थी और उनसे मिलाजुला करती थी। कुछ ऐसी भी खबरें हैं कि बलात्कारी राम रहीम को हनीप्रीत की इन हरकतों के बारे में सबकुछ पता था। दावा ये है कि बाबा जिस तरह डेरे की साध्वियों और लड़कियों को अपना शिकार बनाता था उसी तरह हनीप्रीत भी दूसरे लड़कों के साथ संबंध बना कर बाबा को धोखा देती थी। बाबा के अलावा कई दूसरे लड़कों के साथ हनीप्रीत के रिश्ते थे।

सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि हनीप्रीत का एक फर्जी फेसबुक एकाउंट भी था जिसमें वो अपना नाम  गुरलीन इंसा बताती थी। इसी फर्जी फेसबुक एकाउंट से ये लड़कों से संपर्क करती थी। लड़कों से बातचीत करने के लिए हनीप्रीत के पास एक सिक्रेट सिम कार्ड भी था। पुलिस की जांच में पता चला है कि हनीप्रीत ने एक मोबाइल नंबर के जरिए इस फर्जी फेसबुक अकाउंट को बनाया था। हैरानी की बात ये है कि राम रहीम के जेल जाने के बाद इस फेसबुक अकाउंट की तमाम जानकारियां डिलीट कर दी गईं और बाबा के जेल जाने के बाद हनीप्रीत ने उस सिम कार्ड को नष्ट कर दिया है।

इसमे कोई शक नहीं है कि बलात्कारी बाबा राम रहीम ने डेरा सच्चा सौदा को अपनी अय्याशी का अड्डा बना दिया था। इसने आस्था के नाम पर वो कारनामें किए हैं जिसके बारे में सोच कर ही आत्मा कांप उठती है। इसमें भी अब कोई शक नहीं है कि बलात्कारी बाबा की गोद ली हुई बेटी उसके हर कुकर्म की गवाह है। इसलिए ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या हनीप्रीत भी राम रहीम की अय्याशियों की हिस्सेदार थी? क्या वो भी बाबा के पैसे और रसूख का इस्तेमाल अपनी हसरतें मिटाने के लिए करती थी? बाबा पर लगे बलात्कार के आरोप सिद्ध हो चुके हैं> वो अपनी कुकर्मों की सजा भुगत रहा है लेकिन हनीप्रीत पर लगे आरोप हैरान करने वाले हैं। ये आरोप ऐसे हैं जिसे आसानी से टाला नहीं जा सकता है। वीडियो अगले स्लाइड में....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत