1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोद भरने वाले साधु का ‘डर्टी गेम’, वीडियो से सामने आया बाबा का गंदा सच

गोद भरने वाले साधु का ‘डर्टी गेम’, वीडियो से सामने आया बाबा का गंदा सच

बाराबंकी: वो बाबा अपने भक्तों के लिए भगवान के अवतार से कम नहीं था क्योंकि वो दावा करता था कि अपने चमत्कार से बेऔलाद महिलाओं को संतान का सुख दे सकता है। हजारों महिलाएं उसी

baba parmanand- India TV Hindi
baba parmanand

बाराबंकी: वो बाबा अपने भक्तों के लिए भगवान के अवतार से कम नहीं था क्योंकि वो दावा करता था कि अपने चमत्कार से बेऔलाद महिलाओं को संतान का सुख दे सकता है। हजारों महिलाएं उसी आस में उसके आश्रम आती थी लेकिन हकीकत ये है कि वो एक पाखंडी था।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले उस बाबा के पाखंड का पर्दाफाश तब हुआ जब कुछ अश्लील वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गए। उन तस्वीरों में बाबा महिलाओं के साथ गलत हरकत करते नजर आ रहा है। बाबा अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण कर रहा था।

कौन है ये पाखंडी बाबा ?

  • नाम-रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद उर्फ शक्ति बाबा
  • आश्रम का पता-बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
  • दावा-चमत्कार से बेऔलादों की गोद भरना

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के देवा कस्बे के हरई में बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद का आश्रम है। आश्रम के बाहर बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है चमत्कारिक मां काली शक्तिपीठ। बाबा का ये आश्रम दूर-दूर तक सिर्फ इसलिए मशहूर है क्यों ये पाखडी दावा करता था कि वो अपने चमत्कार से किसी भी बेऔलाद महिला की गोद भर सकता सकता है लेकिन आरोप है कि अंधविश्वास की आड़़ में ये महिलाओं का यौन शोषण करता था।

इसका ये गंदा सच तब बेपर्दा हो गया जब इसकी कुछ वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं जिसमें ये बाबा महिलाओं के साथ अश्लील हरकते करता नजर आ रहा है। जैसे ही बाबा का वीडियो वायरल हुआ पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाबा को भगवान का अवतार मानने वालों भक्तों के तो होश ही उड़ गए। मामला पुलिस तक भी जा पहुंचा और जिले के पुलिस कप्तान ने बिना किसी की शिकायत के बाबा परमानंद के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Latest India News