1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोद भरने वाले साधु का ‘डर्टी गेम’, वीडियो से सामने आया बाबा का गंदा सच

गोद भरने वाले साधु का ‘डर्टी गेम’, वीडियो से सामने आया बाबा का गंदा सच

बाराबंकी: वो बाबा अपने भक्तों के लिए भगवान के अवतार से कम नहीं था क्योंकि वो दावा करता था कि अपने चमत्कार से बेऔलाद महिलाओं को संतान का सुख दे सकता है। हजारों महिलाएं उसी

baba parmanand

कमरे में अकेले क्यों मिलता था बाबा ?

बाबा परमानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने तफ्तीश शुरु कर दी है। बाबा का कई हैरान करने वाले सच सामने आए है। पता चला कि बाबा अपने आश्रम में हर दिन दरबार सजाता था। आने वाले भक्तों में सबसे ज्यादा तादाद उन महिलाओं की होती थी जो शादी के कई साल बाद भी मां नहीं बन सकी थीं। बेऔलाद महिलाएं किसी भी कीमत पर इस पाखंडी बाबा का आशीर्वाद लेना चाहती थीं लेकिन आरोप है कि उसी की आड़ लेकर बाबा महिलाओं के साथ गलत हरकत करता था जिसके वीडियो अब सामने आए हैं।

पाखंडी बाबा का डर्टी गेम

  • बाबा पूजा के लिए महिला को बुलाता...पूजा देर रात तक चलती थी
  • बाबा संतान की हसरत रखने वाली महिला से अकेले में मिलता था
  • परमानंद उर्फ शक्ति बाबा महिला को खाने के लिए प्रसाद देता था
  • आरोप है कि इस दौरान बाबा महिलाओं का यौन शोषण करता था

लेकिन औलाद की चाह रखने वाली महिला अपनी जुबान नहीं खोलती थी। आश्रम में जाने वाली महिलाओं को ये भी कहा जाता था कि वो न तो वो डॉक्टर के पास जा सकती हैं और न ही दवा खा सकती हैं और अल्ट्रासाउंड करवाने की भी मनाही थी। बताया जाता है कि बाबा धमकी भी देता था कि अगर शर्तें नहीं मानी तो बच्चा नहीं होगा।

स्थानीय लोग बताते हैं कि इस पाखंडी से आशीर्वाद के लिए कई राज्यों से महिलाएं आती थीं जिनमें यूपी और बिहार के आलावा दिल्ली की महिलाएं भी शामिल थीं। भक्तों को भले ही इस पर अटूट भरोसा था लेकिन गांव के लोग इसका अतीत और हरकते खुद बयां कर रहे हैं।

देखे वीडियो-

Latest India News