1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'सिर कलम' करने वाले बयान को लेकर रामदेव के खिलाफ FIR

'सिर कलम' करने वाले बयान को लेकर रामदेव के खिलाफ FIR

रामदेव ने कहा था कि 'भारत माता की जय' का नारा नहीं लगाने पर वह लाखों लोगों का सिर कलम कर सकते हैं।

baba ramdev- India TV Hindi
baba ramdev

हैदराबाद: 'भारत माता की जय' नारे को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। रामदेव ने कहा था कि 'भारत माता की जय' का नारा नहीं लगाने पर वह लाखों लोगों का सिर कलम कर सकते हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के छात्र और शहर स्थित दर्सगाह जिहाद-ओ-शहादत के कार्यकर्ता मोहम्मद बिन उमर की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (जानबूझकर, दुर्भावना से धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला कृत्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

यूट्यूब पर भाषण का वीडियो देख की शिकायत

सहायक पुलिस आयुक्त एम श्रीनिवास राव ने बताया कि उमर ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो क्लिप देखा है, जिसमें रामदेव एक खास समुदाय को धमकी दे रहे हैं। राव ने बताया, 'हमलोग मामले में आगे की जांच कर रहे हैं।'

Latest India News