जूम कार (Zoom Car): जूम कार निजी कार चालकों द्वारा किराए पर कार उपलब्ध करवाए जाने वाली एक सेवा है। आप कार को एक घंटे या एक हफ्ते के लिए बुक कर सकते हैं। वहीं नियमित तौर पर भी किसी खास जगह पर खड़े रहकर आप इस कार सेवा का लाभ ले सकते हैं। जूम की हैचबैक कार का शुरुआती मूल्य 45 रुपए प्रति घंटे होता है जिसमें सभी कर, ईंधन का दाम और बीमा-राशि शामिल होती है। जूम कार ऐप गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। साथ ही यह iOS ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं जूम कार की सेवा का लाभ आप डेस्कटॉप वेबसाइट के जरिए भी ले सकते हैं। उपभोक्ता अपना ड्राइविंग लाइसेंस अपलोड कर सकते हैं और अपनी जूम कार बुक कराने के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी भी जमा करा सकते हैं। बुकिंग स्टार्ट होने के 20 मिनट पहले कंपनी आपको एक SMS भेजेगी जिसमें कार की नंबर प्लेट होगी।
अगली स्लाइड में पढ़ें और किस ऐप का आप कर सकते हैं इस्तेमाल
Latest India News