रेव (Revv): यह भी एक सेल्फ ड्राइव कार रेंटल सर्विस है। इसकी खासियत सिर्फ यह है कि यह उपभोक्ता को उसके घर से पिक करती है। दिलचस्प बात यह है कि इसका कार डिलीवरी एक्सीक्यूटिव एक फोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करता है जो आसानी से कार में आ जाता है, ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि वो वापस पार्किंग हब में लौट सके। इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपने घर का पता और सफर करने का समय बताना होता है जिसके बाद तय समय पर रेव कार आपके दरवाजे तक आ जाती है। इक ऐप की सुविधा लेने के लिए आपको कम से कम 4 घंटे के लिए कार बुक करानी होगी। रेव iOS और Android दोनों पर उपलब्ध है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और किस ऐप का आप कर सकते हैं इस्तेमाल
Latest India News