नई दिल्ली: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में कोहरे भरी सुबह और शाम होना शुरू हो जाएंगी। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में खासा इजाफा होता है। बीते वर्षों में इसी कोहरे ने कई घरों के चिरागों को बुझा चुका है।
कोहरे के दौरान कार चलाते वक्त अगर ज़रा भी ध्यान भटका तो हादसा होने का डर बना रहता है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो ऐसी परेशानियों से बचा जा सकता है। हम आपको कुछ ड्राइविंग टिप्स बताते हैं जो कोहरे के वक्त आपको काम आ सकते हैं।
घने कोहरे में ऐसे करें सुरक्षित ड्राइविंग..
- वाहन की हेडलाइट्स को हाई बीम पर न रखें। ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती है और सामने कुछ नजर नहीं आता। हेडलाइट्स लो बीम पर रखें। इससे देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा।
- घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं, जिससे आपकी गाड़ी एक सीधी दिशा में बिना इधर-उधर भटके चलती रहेगी। हाईवे पर सड़कों के किनारे पर बनी पीली लाइन को फॉलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है।
- कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से अपनी गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं। कोहरे में सड़कें भी गीली रहती हैं इसलिए ब्रेक के लिए ज्यादा दूरी रखना अच्छा रहता है। कहीं मुडऩा है तो काफी पहले से इंडिकेटर दे दें, जिससे दूसरी गाडिय़ों को टाइम मिल सके।
Latest India News