India TV News Desk
Published : Nov 13, 2015 10:22 am IST, Updated : Nov 13, 2015 10:24 am IST
नई दिल्ली: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में कोहरे भरी सुबह और शाम होना शुरू हो जाएंगी। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में खासा इजाफा होता है। बीते वर्षों में
हेडलाइट्स बंद करके सिर्फ फॉग लाइट्स जलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि दूर से आने वाले को अकेली फॉग लाइट्स दिखाई नहीं देतीं। सभी वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट आवश्यक तौर पर लगवाएं, यह धूंध को काटने में मददगार साबित होती हैं।
कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखे, धीमी गति में वाहन चलाकर न केवल खुद बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी कर उसको फॉलो किया जाए तो उचित है।