नयी दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र ने मानव स्वास्थ्य के लिए दालों के महत्व के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए वर्ष 2016 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ पल्सेज यानि अन्तरराष्ट्रीय दलहन वर्ष (IYP) के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के अनुसार प्रोटीन, फाइबर एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर दालों को भोजन में आवश्यक रूप से शामिल करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के वास्ते यह कदम उठाया गया है।
दाल का हमारे भोजन में विषेश स्थान होता है। दाल जैसे, राजमा, उरद, मूंग आदि में खूब सारा प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और आयरन आदि जैसे ढेर सारे पोषक तत्व मिले होते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो दालों को अपने खाने में हर रोज़ शामिल कीजिये। आइये देखते हैं कि कौन सी दाल में कौन से गुण छुपे हुए हैं।
अरहर की दाल
अरहर की दाल खाने से बॉडी को कई न्यूट्रिशंस प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। अरहर की दाल प्रोटीन और फाइबर का बहुत बड़ा स्रोत हैं। साथ ही ये कॉलेस्ट्रॉल फ्री है। अरहर की दाल को चावल के साथ खाने से प्रोटीन की कमी नहीं रहती। अरहर की दाल आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है।
मसूर दाल
मसूर को हमारे घरों मे दाल के रूप मे अधिकतर प्रयोग किया जाता है परन्तु इसके कई औषधीय लाभ है । नीचे इसके औषधीय लाभ का वर्णन किया गया है जिसे प्रयोग कर आप लाभ पा सकतें है ।
उड़द दाल
इसमें फास्फोरिक एसिड ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी होता है। इसकी चूनी का इस्तेमाल कई रोगों से उपचार के लिए किया जाता है। उड़द की दाल वात, कब्जनाशक और बलवर्धक होती है। फोड़ा होने पर उड़द की दाल की पीठी रखने से फायदा होता है। हड्डी में दर्द होने पर इसे पीस कर लेप लगाने से फायदा होता है।
मूँग दाल
मूँग साबुत हो या धुली, पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अंकुरित होने के बाद तो इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों केल्शियम, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन्स की मात्रा दोगुनी हो जाती है। मूँग शक्तिवर्द्धक होती है। ज्वर और कब्ज के रोगियों के लिए इसका सेवन करना लाभदायक होता है।
Latest India News