1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निर्धारित समय पर आगरा पहुंची गतिमान एक्स., जानिए खास बातें

निर्धारित समय पर आगरा पहुंची गतिमान एक्स., जानिए खास बातें

देश में हाई स्पीड बुलेट ट्रेन से पहले सेमी हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत हो रही है। गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली और आगरा के बीच दौड़ने लगेगी। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन का ट्रायल सफल रहा है।

suresh prabhu flags off gatiman express- India TV Hindi
suresh prabhu flags off gatiman express

नई दिल्ली: देश में हाई स्पीड बुलेट ट्रेन से पहले सेमी हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत हो गई। गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से चल कर अपने निर्धारित समय पर आगरा पहुंची। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन का ट्रायल सफल रहा है।

100 मिनट में 200 किमी की दूरी

दिल्ली से आगरा की दूरी सिर्फ 100 मिनट यानी 1 घंटा 40 मिनट में सिमट गई है। ये चीन या जापान में हवा से बातें करने वाली बुलेट ट्रेन तो नहीं लेकिन देश की पटरियों पर अब तक की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन होगी। गतिमान एक्सप्रेस का किराया सामान्य एसी चेयर पर सफर करने कि लिए आपको 690 रुपए खर्च करने पड़ेंगे और एक्जिक्यूटिव क्लास के लिए 1365 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

रेलमंत्री सुरेश प्रभु आज सुबह 10 बजे गतिमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गतिमान एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से चलकर आगरा कैंट तक जाएगी।

आंकड़ों के मुताबिक गतिमान एक्सप्रेस का पहला ट्रायल 3 जुलाई 2014 को हुआ था। तब ट्रेन को नई दिल्ली से आगरा पहुंचने में 100 मिनट का समय लगा था। दूसरी बार में 103 मिनट, तीसरी बार में 148 मिनट, चौथी बार में 150 मिनट, पांचवी बार में 168 और छठी में 115 मिनट में ट्रेन दिल्ली से आगरा पहुंची थी।

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गतिमान एक्स्प्रेस ट्रेन का नंबर 12049 अप होगा जबकि आगरा से दिल्ली लौटने वाली ट्रेन का नंबर 12050 डाउन होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें गुलाब का फूल देकर स्वागत करेंगी ट्रेन होस्टेस

Latest India News