गुलाब का फूल देकर स्वागत करेंगी ट्रेन होस्टेस
हवाई जहाज की तर्ज पर ट्रेन में होस्टेस यात्रियों का स्वागत करेंगी और यात्रियों को ट्रेन में किसी तरह की दिक्कत ना हो इसका ख्याल रखेगी। गतिमान एक्सप्रेस में सवार होंगे ट्रेन होस्टेस गुलाब का फूल देकर आपका स्वागत करेंगी। हवाई जहाज की तर्ज पर गतिमान एक्सप्रेस में भी होस्टे्स दिखाई देंगी जो आपके एक कॉल पर तुरंत हाजिर हो जाएगी। यात्रियों के खाने-पीने से लेकर उन्हें सफर के दौरान होने वाली किसी भी परेशानी को ये होस्टेस तुरंत दूर करेंगी।
गतिमान एक्सप्रेस चलाने के साथ साथ IRCTC ने पर्यटन के लिहाज से ट्रेन के साथ बस सेवा, दर्शनीय स्थलों को दिखाने और भोजन की सुविधा के साथ पैकेज तय किया है जिसमें एक दिन का पैकेज घरेलू यात्रियों के लिए 1967 रुपये और विदेशी यात्रियों के लिए 3197 रुपये रखा गया है।
देश की पहली इंफोटेनमेंट ट्रेन
देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस अपनी स्पीड के अलावा के अलावा अपनी सुविधाओं के लिए भी जानी जाएगी। क्योंकि यह देश की पहली इंफोटेनमेंट ट्रेन भी होगी। अब यात्री गतिमान ट्रेन में सफर के दौरान फिल्में, सीरियल, कॉमेडी शो भी देख सकेंगे वो भी मुफ्त।
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की भी ज़रूरत नहीं होगी। ट्रेन में इन वीडियो का फायदा उठाने के लिए आपके पास एक स्मार्ट फोन होना चाहिए जिसे हॉटस्पाट से कनेक्ट कर वीडियो को देखा जा सकेगा। इसके अलावा ये फीचर यात्री किसी भी टैबलेट या फिर लैपटॉप से भी कनेक्ट कर सकेंगे।
अगली स्लाइड में पढ़ें MYFREETV सबसे रोमांचकारी सुविधा
Latest India News