नई दिल्ली: सूखे और भीषण गर्मी की मार झेल रहे देश में इंसान तो इंसान, बेज़ुबान जानवर भी राहत के लिए तरस रहे हैं। दुनियाभर में एशियाई शेरो के लिए मशहूर गीर के जंगल में ऐसा दुर्लभ दृश्य देखने को मिला है जो सुकून देता है। गीर के जंगल में पानी पीते शेरों के एक झुंड को देखा गया है। गुजरात वन विभाग के एक अधिकारी ने एक साथ 9 शेरों को एक जलाशय पर पानी पीते कैमरे में कैद कर लिया है।
इससे पहले एशियाई शेरों की इस तरह की तस्वीर पहले किसी ने नहीं खींचीं हैं। कैमरे में कैद हुए विडियो में 2 मादा शेरनी और 7 शावक एक साथ जलाशय पर पानी पीते नजर आ रहे हैं। डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि गुजरात वन विभाग ने शेर के कंजर्वेशन के लिए दुनिया में सबसे अच्छा काम किया है और उनके कारण आज गिर के जंगल में शेर की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है।
गुजरात वन विभाग के अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने डॉ. संदीप कुमार का कहना है कि शेर एक सामाजिक प्राणी है और हमेशा परिवार के साथ रहते हैं। शेर हमेशा खाना साथ में खाते है और पानी भी हमेशा साथ में ही पीते है, मगर यहां छोटे छोटे सात शावक के साथ दो मां शेरनी का एक साथ पानी पीने का नजारा गिर जंगल के इतिहास में सबसे अनोखा और रोमांचित करने वाला है।
गुजरात के नर्मदा जिले के वन अधिकारी डॉ. संदीप कुमार नए भर्ती हुए 46 रेन्जर्स को ट्रेनिंग देने के लिए इस गुजरात के गीर जंगल में आए हैं। डॉ. संदीप कुमार तमिल रेंजर्स को लेकर शेर संरक्षण के सफल अभियान को रूबरू करने के लिए जब गीर के जंगल में पहुंचे तब इस तरह के अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैद किया था।
अप्रैल 2015 में हुई शेर की गिनती के अनुसार 523 शेर गिर में रहते हैं। शेर के साथ साथ तेंदुआ और सभी प्रजाति में इजाफा हुआ है। डॉ. संदीप कर्नाटक रेन्जर्स को ट्रेनिंग देने के लिए गीर के जंगल के आलावा, वेलावदर के ब्लेकबग अभ्यारण्य और पोरबंदर के बरड़ा जंगल में खास ट्रेनिंग दे रहे हैं जिसमें जानवरों के रेस्क्यू और संरक्षण में स्थानीय नागरिकों और किसानों के अहम रोल के बारे में भी समझा रहे हैं।
अगली स्लाइड में देखें VIDEO
Latest India News