1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा के शिक्षा मंत्री कोरोना से संक्रमित, खुद दी अपने पॉजिटिव होने की जानकारी

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कोरोना से संक्रमित, खुद दी अपने पॉजिटिव होने की जानकारी

हरियाणा में लगातार कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है, इस बीच प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी...

Kanwarpal Gurjar- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO कंवरपाल गुर्जर

चंडीगढ़: हरियाणा में लगातार कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है, इस बीच प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने खुद को क्वॉंरटीन कर लिया है। गुर्जर ने अपने संपर्क में आ चुके लोगों को कोविड-19 जांच कराने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा कि प्रारम्भिक लक्षण आने के बाद मैंने कोरोना का टेस्ट करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अतः आप सभी से प्रार्थना है कि गत दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आया हैं वो स्वयं को आइसोलेट कर ले व अपनी जांच करवाए।

बता दें कि हाल ही में चार दिन पहले गुर्जर ने हिसार जिले में कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। पहले उनके बेटे को भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

 

Latest India News