1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बरस रही आसमानी आग, पिघली सड़कों पर टॉर्चर झेल रही ट्रैफिक पुलिस

बरस रही आसमानी आग, पिघली सड़कों पर टॉर्चर झेल रही ट्रैफिक पुलिस

ट्रैफिक पुलिसवाले, इस मौसम के सबसे बड़े योद्धा हैं। जिस प्रचंड गर्मी में लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं ऐसे मौसम में ट्रैफिक पुलिसवाले अपना फर्ज निभा रहे हैं।

road melt down in ahmedabad.- India TV Hindi
road melt down in ahmedabad.

नई दिल्ली: जो गर्मी लोगों की जान ले रही है, जिस गर्मी में पंखे, कूलर और तमाम दूसरे इंतजाम बेअसर साबित हो रहे हैं। ऐसी झुलसाती गर्मी के बीच भी कई लोग अपना फर्ज निभा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिसवाले, इस मौसम के सबसे बड़े योद्धा हैं। जिस प्रचंड गर्मी में लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं ऐसे मौसम में ट्रैफिक पुलिसवाले अपना फर्ज निभा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी अपने फर्ज के लिए खुले आसमान के नीचे खड़े रहते हैं।

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों 47 डिग्री के पारे में तप रही है लेकिन ये ट्रैफिक पुलिसवाले बीच सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक को कंट्रोल कर रहे हैं। इस कठिन मोर्चे पर अपने फर्ज में डटे इन योद्धाओं को खुद ही एक-दूसरे का ख्याल पड़ता है और कई बार वे पेड़ और फ्लाईओवर के नीचे बारी-बारी से कुछ देर के लिए छांव लेते हैं।

people unable to walk as road melts down.

गुजरात के वलसाड में प्रचंड गर्मी से तापमान इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सड़क पर लगा तारकोल तक पिघला रहा है। गर्मी इतनी तेज है कि सड़कों पर चप्पलें चिपक रही हैं जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।

Latest India News