woman collapses as road melts down in gujarat.
अहमदाबाद में इस बार गर्मी जानलेवा साबित हो रही है:
अहमदाबाद में इस बार पारा इतना ऊपर चढ़ा कि लोगों के होशाफाख्ता हो गए हैं। इस बार यहां तापमान 47 डिग्री को पार कर गया है। सड़कों और चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसवालों के पास धूप से बचने का कोई रास्ता नहीं है।
इस बार अहमदाबाद में भीषण गर्मी से दो ट्रैफिक कांस्टेबल की मौत हो चुकी है जबकि कई ट्रैफिक पुलिसवाले लू की चपेट में आने से बीमार हो गए हैं। ट्रैफिक पुलिसवाले इस भीषण गर्मी में 8-8 घंटे की दो शिफ्ट में तैनात होते हैं।
Latest India News