हिमाचल में सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, आठ लोगों की मौत
IndiaTV Hindi Desk Published : Mar 10, 2021 12:50 pm IST, Updated : Mar 10, 2021 12:58 pm IST
तीसा इलाके में आज एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई, जिस वजह से आठ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को जिला मुख्यालय चंबा में मेडिकल कॉलेज में घायलों को शिफ्ट किया गया है।
Image Source : SPECIAL ARRANGEMENTSहिमाचल में सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, आठ लोगों की मौत
चंबा.हिमाचल प्रदेश के चंबा से बुरी खबर है। यहां के तीसा इलाके में आज एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई, जिस वजह से आठ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को जिला मुख्यालय चंबा में मेडिकल कॉलेज में घायलों को शिफ्ट किया गया है। पुलिस उपायुक्त डी. सी. राणा ने कहा हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। दुर्घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
स्थानीय लोगों से मिला जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के चुराह विधानसभा में आने वाले बोंदेडी तीसा मार्ग पर प्राइवेट बस कॉलोनी मोड़ के नजदीक गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल में हुई। इस वक्त प्रशासन और बचाव की टीमें घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपेरशन में जुटी हुई हैं।