1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकी ने कहा मैं हूं पाकिस्तानी, पाक ने किया इनकार, अब NIA करेगी मामले की जांच

आतंकी ने कहा मैं हूं पाकिस्तानी, पाक ने किया इनकार, अब NIA करेगी मामले की जांच

नई दिल्ली: आतंक का पनाहगार पाकिस्तान ने फिर दिखाया दोहरा चरित्र दिखाते हुए कल पकड़े गए जिंदा आतंकवादी नावेद को पाकिस्तान का नागरिक होने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान की नेशनल डेटा बेस और

आतंकी बोला मैं...- India TV Hindi
आतंकी बोला मैं पाकिस्तानी, पाक ने किया इनकार

नई दिल्ली: आतंक का पनाहगार पाकिस्तान ने फिर दिखाया दोहरा चरित्र दिखाते हुए कल पकड़े गए जिंदा आतंकवादी नावेद को पाकिस्तान का नागरिक होने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान की नेशनल डेटा बेस और रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी का कहना है कि उसका रिकॉर्ड हमारे पास नहीं। वही जिंदा पकड़ा आतंकी बार-बार पाकिस्तानी नागरिक होने की बात दोहरा रहा है। नावेद ने पूछताछ में यह कबूल किया है कि वह पाकिस्तान से एक और आतंकी के साथ जंगल के रास्ते भारत में घुसा था। गृह मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने का फैसला लिया है। अब NIA आतंकी को दिल्ली में लाकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

आतंकी नावेद का खुलासा: वह पाकिस्तानी है-

दबोचे गए आतंकवदी ने अपनी पहचान पाकिस्तान के फैंसलाबाद के रहने वाले मोहम्मद नवेद के रुप में जाहिर की है। पाकिस्तान के फैसलाबाद क्षेत्र में गुलाम मुस्तफाबाद क्षेत्र के रहने वाले नवेद की उम्र 20 साल के आसपास बताई जा रही है। उसके दो भाई  और एक बहन है। उसका एक भाई व्याख्याता है जबकि दूसरा हौजरी की दूकान चलाता है। सरकारी सूत्रो के अनुसार जम्मू क्षेत्र के संयुक्त पूछताछ केंद्र में सवाल-जवाब के दौरान उसने घाटी में घुसने की कोशिश की थी। लेकिन गाइड उसे लेने नही आया और उसे लौटना पड़ा। नावेद ने मारे गए साथी आतंकी की पहचान पाकिस्तान के भवालपुर के रहने वाले नोमान उर्फ मोमिन के रुप मे की है।

आगली स्लाइड में पढ़े- अमरनाथ यात्री और सुरक्षाबल थे निशाने पर

Latest India News