1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकी ने कहा मैं हूं पाकिस्तानी, पाक ने किया इनकार, अब NIA करेगी मामले की जांच

आतंकी ने कहा मैं हूं पाकिस्तानी, पाक ने किया इनकार, अब NIA करेगी मामले की जांच

नई दिल्ली: आतंक का पनाहगार पाकिस्तान ने फिर दिखाया दोहरा चरित्र दिखाते हुए कल पकड़े गए जिंदा आतंकवादी नावेद को पाकिस्तान का नागरिक होने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान की नेशनल डेटा बेस और

हिंदुस्तान आने से पहले नावेद का कैंप बार-बार बदला जा रहा था। आखिरी बार उसे नौसेरा कैंप में ही रखा गया था-

  • मुजफ्फऱाबाद के आतंकी कैंप में हुई थी 45 दिन की ट्रेनिंग और लश्कर के मिलिट्री यूनियन का है सदस्य।
  • पूछताछ में बोला फौज से नफरत करता हूं।
  • 3 साल तक रहा pok के मुज़फ्फराबाद के ट्रेनिंग कैंप में पैंतालिस दिन तक हुए कड़ी ट्रेनिंग।
  • पाकिस्तान में चल रहे टेरर कैंप में नावेद का ब्रेन वॉश किया गया।
  • नावेद 17 साल की उम्र में टेरर कैंप में भर्ती हुआ था।
  • हिंदुस्तान आने से पहले नावेद का कैंप बार-बार बदला जा रहा था। आखिरी बार उसे नौसेरा कैंप में ही रखा गया था।
  • टेरर कैंप में आर्मी के टॉर्चर की फर्जी वीडियो दिखाई गई।
  • नावेद को सुरक्षाबलों और अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया था।
  • नावेद के मुताबिक उसने दूसरी बार हिंदुस्तान की सरहद में घुसपैठ की है।
  • कल स्थानीय नागरिकों की मदद से सेना और पुलिस ने आतंकी को पकड़ा।

सूत्रों के मुताबिक नावेद ने दी जानकारी सुरक्षाबलों को टारगेट करने के लिए उन्हें बॉर्डर क्रॉस कराया गया। बार्डर पार करने वाले चार आतंकियों में से एक आतंकी को मार गिराया। एक पकड़ा गया जबकि दो का पता नहीं चल सका। 
 

यह भी पढ़े- पूर्व ISI चीफ ने एटम बम गिरा दिल्‍ली को हिरोशिमा बनाने की दी धमकी

                VIDEO: जिंदा आतंकी का कबूलनामा, सुनिए उसकी जुबानी

क्या है पूरा मामला-

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को BSF के काफिले पर आतंकियों में हमला किया। जिसमें 2 जवान शहीद और 13 जवान घायल हुए है और 1 आतंकी मारा गया। जबकि 1 आतंकी को बंधक बनाए गए लोगों ने जिंदा पकड़ा लिया था। जिंदा पकड़े गए आतंकी का नाम उस्मान उर्फ कासिम खान उर्फ नावेद बताया जा रहा है। शुरूआती जांच के मुताबिक, आतंकी फैसलाबाद, पाकिस्तान का नागरिक है।

बंधक बने लोगों ने आतंकी को पकड़ कर पुलिसवालों को सौंप दिया था। 2008 26/11 आतंकी हमले का आतंकी कसाब के बाद यह पहला आतंकी है जिसे जिंदा पकड़ा गया है।

आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय ने बयान दिया है कि, हमला करने वालों में सिर्फ 2 ही आतंकी थे।  आतंकी हमले में जवानों ने 2 आंतकियों को भी मार गिराया है।

आगली स्लाइड में पढ़े- आतंकी ने कहा कि वह हिंदुओं को मारने आया था, मारा जाता तो यह अल्ला का करम होता-

Latest India News