नई दिल्ली: ISI के पूर्व प्रमुख और पाकिस्तानी आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हामिद गुल ने भारत को धमकी दी है। हामिद गुल ने भारत पर एटम बम गिराने की धमकी दी है। हामिद गुल का ये बयान ट्विटर पर आया है। हामिद गुल ने कहा है कि अगर भारत रास्ते पर नहीं आया तो हम दिल्ली और मुंबई को आज का हिरोशिमा और नागासाकी बना देंगे। हालाकि बाद में उन्होने बाद में अपने ट्वीट को हटा दिया।
आपको बताते हैं कि हामिद गुल ने अपने ट्वीट में क्या कहा है-
भारत अपने तौर-तरीके बदल ले नहीं तो हम दिल्ली और मुंबई को आज के हिरोशिमा और नागासाकी बनाने में नहीं हिचकिचाएंगे।
कुछ दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ ने भी भारत को ऐसी ही धमकी दी थी। मुशर्रफ ने कहा था कि पाकिस्तान ने एटम बम सजाने के लिए नहीं बना रखे हैं।
यह भी पढ़े- आतंकी ने कहा मैं हूं पाकिस्तानी, पाक ने किया इनकार, अब NIA करेगी मामले की जांच