1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद की यूनिविर्सिटी में NSUI-ABVP में झड़प, 7 छात्र घायल; पुलिस ने दोनों ग्रुप्स के खिलाफ दर्ज किया केस

हैदराबाद की यूनिविर्सिटी में NSUI-ABVP में झड़प, 7 छात्र घायल; पुलिस ने दोनों ग्रुप्स के खिलाफ दर्ज किया केस

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Aug 16, 2026 07:05 pm IST,  Updated : Aug 16, 2026 07:14 pm IST

हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में ABVP और NSUI से जुड़े छात्रों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस घटना में 7 छात्र घायल हो गए हैं।

NSUI ABVP Clash- India TV Hindi
हैदराबाद की यूनिविर्सिटी में NSUI-ABVP के छात्रों में झड़प हुई है। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

तेलंगाना के हैदराबाद में इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) कैंपस में NSUI और ABVP से जुड़े स्टूडेंट्स के बीच झड़प हो गई, जिसमें कम से कम 7 स्टूडेंट घायल हो गए। इस मामले पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह झड़प बीते 14 अगस्त को हुई थी। इससे एक दिन पहले ABVP से जुड़े स्टूडेंट्स ने महिला हॉस्टल में विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके दौरान दोनों स्टूडेंट्स ग्रुप्स के कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई थी।

NSUI ने लगाया मारपीट का आरोप

NSUI ने ABVP सदस्यों पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक स्टूडेंट के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां कीं और EFLU छात्र संघ के उपाध्यक्ष के साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ABVP मेंबर्स के एक ग्रुप ने उनके सदस्यों पर लाठियों और कांच की बोतलों से अटैक किया, जिससे कई छात्र गंभीर तौर पर घायल हो गए।

ABVP ने किया छात्राओं से बदतमीजी का दावा

हालांकि, ABVP की EFLU यूनिट के मुताबिक, बीते 13 अगस्त को एक वार्डन ने हॉस्टल में रहने की इजाजत मांगने वाली 2 छात्राओं से बदतमीजी से बात की और उनके बारे में कुछ आपत्तिजनक बातें कही थीं। ABVP का दावा है कि उसके मेंबर्स ने यह मुद्दा उठाया और स्टूडेंट्स के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया।

ABVP ने बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया

साथ ही, ABVP ने हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं जैसे- साफ वॉशरूम और पीने के सुरक्षित पानी को लेकर भी चिंताएं जाहिर कीं। ABVP का आरोप है कि विरोध प्रदर्शन में NSUI के मेंबर्स ने बहस और अपशब्दों का प्रयोग कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालने का प्रयास किया।

दोनों ग्रुप्स के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने आज (रविवार को) बताया कि झड़प में 7 स्टूडेंट जख्मी हो गए। इनमें चार NSUI के और तीन ABVP के मेंबर थे। सिर पर "गंभीर" चोट लगने वाले छात्रों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शिकायत और जवाबी-शिकायत के बेस पर, उस्मानिया यूनिवर्सिटी थाने में छात्रों के दोनों ग्रुप्स के सदस्यों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए हैं।

ABVP ने की निष्पक्ष जांच की मांग

पुलिस ने कहा कि ABVP के 7 मेंबर्स को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि NSUI के जिन 7 मेंबर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, उन्हें भी अरेस्ट किया गया लेकिन बाद में पुलिस स्टेशन से ही जमानत दे दी गई। इस बीच, ABVP की EFLU यूनिट ने इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच और उनके 7 साथियों की तुरंत और बिना शर्त रिहाई की मांग की है। इससे पहले, हैदराबाद यूनिवर्सिटी में जमीन विवाद को लेकर छात्रों और शिक्षकों ने रैली निकाली थी। तेलंगाना पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया था।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें- हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास बुलडोजर एक्शन से तनाव, हिरासत में लिए गए BJP विधायक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत