1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हां मैं नवेद का बदनसीब पिता हूं, पाक सेना मेरे पीछे पड़ी है

हां मैं नवेद का बदनसीब पिता हूं, पाक सेना मेरे पीछे पड़ी है

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2015 09:58 pm IST,  Updated : Aug 07, 2015 09:06 am IST

नई दिल्ली: अंग्रेजी अखबार ने जिंदा पकड़े गए आतंकी नवेद के पिता से बात की है। नवेद के पिता मोहम्मद याकून ने खुद को नवेद का बदनसीब पिता बताया है। याकून ने अपनी जान को

हां मैं नवेद का बदनसीब...- India TV Hindi
हां मैं नवेद का बदनसीब पिता हूं, पाक सेना मुझे मार देगी

नई दिल्ली: अंग्रेजी अखबार ने जिंदा पकड़े गए आतंकी नवेद के पिता से बात की है। नवेद के पिता मोहम्मद याकून ने खुद को नवेद का बदनसीब पिता बताया है। याकून ने अपनी जान को पाकिस्तान की फौज ISI और लश्कर से खतरा बताया है। उधमपुर में जिंदा पकड़े गए आतंकी नावेद पर पाकिस्तान फिर बेनकाब हो गया है। नावेद के पिता मोहम्मद याकूब ने माना है कि गिरफ्तार आतंकी उसका बेटा है। अंग्रेजी अखबार हिन्दूस्तान टाइम्स से बातचीत में मोहम्मद याकूब ने अपनी हत्या की आशंका जताई।

मोहम्मद याकूब ने कहा लश्करे तैयब्बा और पाक सेना मेरे पीछे पड़ी है। मोहम्मद याकूब इतना डरा है कि उसने 1 मिनट बीस सेकेंड बाद ही फोन काट दिया। फोन काटने से पहले याकूब ने कहा मैं ही नावेद का बदनसीब पिता हूं। पाकिस्तान सरकार ने आज ही कहा है नावेद उसका नागरिक नहीं है। उसने भारत सरकार से नावेद के पाकिस्तानी नागरिक होने का सबूत देने को कहा है।

पाकिस्तान के फैसलाबाद में रहने वाले आतंकी नावेद के परिवार के पास पाकिस्तानी मीडिया के जाने पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि फैसलाबाद के गुलाम मोहम्मदाबाद कॉलोनी ने नावेद का परिवार रहता है और यहां पर पत्रकारों को जाने से मना कर दिया गया है आज नावेद के पिता ने फोन पर बात करके बताया था कि उनका बेटा पाकिस्तानी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत