राष्ट्रीय खबरें-
दिल्ली सरकार को HC से झटका, स्कूलों में बना रहेगा मैनेजमेंट कोटा
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को झटका देते हुए राष्ट्रीय राजधानी के गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए मैनेजमेंट कोटा बनाए रखने का आदेश दिया। पढ़ने के लिए क्लिक करें
बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू, आम बजट 29 फरवरी को
संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा जिसमें सरकार के वित्तीय कामकाज पर ज्यादा जोर होगा। सत्र के दौरान 25 फरवरी को रेल बजट और आम बजट 29 फरवरी को पेश किया जायेगा। पढ़ने के लिए क्लिक करें
आदर्श घोटाला: राज्यपाल ने CBI को दी अशोक चव्हाण के खिलाफ केस की मंजूरी
महाराष्ट्र के चर्चित आदर्श सोसाइटी घोटाला केस में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री असोक चव्हाण को बड़ा झटका लगा है। राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को पूर्व सीएम पर केस चलाने की मंजूरी दे दी है। पढ़ने के लिए क्लिक करें
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया, राहुल गांधी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाई कोर्ट के सात दिसंबर के फैसले को आज सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। पढ़ने के लिए क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
हाफिज ने फिर उगला जहर बोला, पठानकोट जैसे और हमले होंगे
जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने पठानकोट सरीखे और हमलों की चेतावनी दी है। 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ने कहा है कि भारत को पठानकोट जैसे दर्द अभी और मिलते रहेंगे। पढ़ने के लिए क्लिक करें
जूलियन असांजे पुलिस के समक्ष समर्पण को तैयार
विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे लंदन स्थित इक्वेडोर के दूतावास को छोड़कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण को तैयार हैं। लेकिन उनकी शर्त संयुक्त राष्ट्र के पैनल से उनके मामलों की जांच कराने की है।
सीरिया में सिविल वॉर रोकने को प्रस्तावित शांति वार्ता टली
पिछले कई सालों से हिंसक गृहयुद्ध से जूझ रहे पश्चिम एशियाई देश सीरिया में शांति स्थापित करने को होने वाली यूएन की वार्ता टल गई है। संयुक्त राष्ट्र ने इस शांति वार्ता को 25 फरवरी तक के लिए "अस्थायी विराम" दे दिया है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और खबरें-
Latest India News