उत्तर प्रदेश का नटपुरवा गांव-
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से करीब 70 किलोमीटर दूर हरदोई के पास नटपुरवा नामक एक गांव है जहां पर परंपरा के नाम पर कई दशकों से देह व्यापार का धंधा चला आ रहा है। इस छोटे से गांव में करीब 5000 वेश्याएं रहती हैं। अत्यधिक गरीबी में जी रहे इस गांव के लोगों ने पीढ़ियों से इस देह व्यापार को पेशा बना रखा है। इस गांव की आय का मुख्य साधन ही देह व्यापार है। करीब 5000 की आबादी वाले इस गांव में पुराने जमाने वेश्यावृत्ति की ये परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। इस गांव में पेट-पूजा के लिए महिलाओं को वेश्या बनने को मजबूर किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि पुराने जमाने में ग्रामीण अंचलों तक पसरा यह धंधा अब भी देश के कई ग्रामीण इलाकों को अपनी चपेट में लिए हुए हैं।
इस गांव की परंपरा यह है कि गांव के सभी मर्द खेतों में मवेशी चराने के लिए निकल जाते हैं और गांव की महिलाओं अपने बच्चों और पति की पेट की भूख को शांत करने के लिए हर रोज अपने जिस्म का सौदा करती हैं। इस गांव में जब भी कोई लड़की इस धंधे में उतरने से मना करती है तो उसे यह समझाया जाता है कि जब हर कोई ऐसा करती है तो तुम अकेली ऐसा न करके क्या साबित कर लोगी। हालांकि यहां कि किसी भी महिला को ये सब करना अच्छा नहीं लगता है लेकिन अब उनके लिए यह सब मजबूरी बन चुका है।
अगली स्लाइड में पढ़ें मध्यप्रदेश की इस जगह के बारे में
Latest India News