1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत की इन जगहों पर आय का एक मात्र साधन है देह व्यापार

भारत की इन जगहों पर आय का एक मात्र साधन है देह व्यापार

भारत दुनिया में सबसे तेजी से उभरता हुए देश है, लेकिन तेजी से उभरते हुए इस देश की एक कटु सच्चाई यह भी है कि यहां कुछ चीजें अब भी जस की तस हैं। उनमें से एक देह व्यापार भी है।

Bachara Tribe

मध्य प्रदेश का बचारा समूह-

मध्यप्रदेश का बचारा समूह पीढ़ियों से देहव्यापार के धंधों को परंपरा के रूप में आज भी जारी रखने के लिए जान जाता है। आप कभी मंदसौर से नीमच तक राज्य राजमार्ग के जरिए जाएंगे तो आपको सड़क किनारे राहगीरों को रिझाती हुईं लड़कियों का झुंड दिख जाएगा। इनमें से अधिकांश नाबालिग होती हैं, जिन्हें मजबूरन इस धंधे में धकेला गया होता है। और धकेलेने वाले खुद उनके भाई और पिता होते हैं। घर की बड़ी लड़की को कमाने के लिए 14 साल की उम्र में देह व्यापार में कूदना होता है और यह क्रम तक तक चलता जब तक कि वो बूढ़ी नहीं हो जाती। इसके बाद इसकी जगह एक और लड़की ले लेती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें गुजरात के वाडिया के बारे में

Latest India News