1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयपुर में आयकर विभाग ने पकड़ा 1.56 करोड़ कैश, 1.38 करोड़ के नए नोट भी मिले

जयपुर में आयकर विभाग ने पकड़ा 1.56 करोड़ कैश, 1.38 करोड़ के नए नोट भी मिले

जयपुर: आयकर विभाग ने जयपुर के एक सहकारी बैंक से 1.56 करोड़ रूपए जब्त किए हैं, जिसमें से 1.38 करोड़ रूपए की राशि दो-दो हजार रूपये के नोटों के रूप में मिली है। (देश-विदेश की

new notes- India TV Hindi
new notes

जयपुर: आयकर विभाग ने जयपुर के एक सहकारी बैंक से 1.56 करोड़ रूपए जब्त किए हैं, जिसमें से 1.38 करोड़ रूपए की राशि दो-दो हजार रूपये के नोटों के रूप में मिली है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

नोट बदलने में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद आयकर विभाग ने कल इंटीग्रल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में छापा मारा।

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने आज कहा, बैंक से 1.56 करोड़ रूपए की कुल नकदी जब्त की गई, जिसमें से 1.38 करोड़ रूपए दो-दो हजार रूपये के नए नोटों की शक्ल में थी। शुरूआती जांच के अनुसार, बैंक से जुड़े लोग अपनी बेनामी आय को नए नोटों से बदल रहे थे।

अधिकारी ने कहा, एक बेनामी लॉकर से सोने और चांदी के जेवर भी बरामद किए गए हैं। लॉकर का संचालन मालिकों द्वारा किया जा रहा था। मामले में जांच जारी है।

Latest India News