राजस्थान में एक साथ 64 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें कई जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं।
जयपुर के बस्सी इलाके में एक बेकाबू कार ने सड़क पर डीजे की धुन पर नाचते-गाते जा रहे लोगों को बेरहमी से रौंद दिया। एक परिवार में विवाह समारोह की रस्में चल रही थीं, तभी ये हादसा हुआ।
Xu Feihong Jaipur Visit: भारत में चीन के राजदूत शु फेइहोंग जयपुर की संस्कृति और वास्तुकला से प्रभावित हुए और सोशल मीडिया पर प्रशंसा की। इस बीच Air India ने शंघाई-नई दिल्ली सीधी उड़ान छह साल बाद बहाल की, जिससे भारत-चीन व्यापार, पर्यटन और संपर्क को नई गति मिली।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित वरिष्ठ शिक्षक भर्ती मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न राज्यों के छह स्थानों पर एक साथ दबिश देते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अमूल कंपनी के नाम पर एक फर्म गोरखधंधा कर रही थी और उसके पास से 30 हजार किलो एक्सपायर माल जब्त किया गया है। वह इसे बेचने की तैयारी में थी।
उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार को राजस्थान का बजट पेश करेंगी। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री कार्यालय में बजट को अंतिम रूप दिया।
जयपुर में एक फैक्टरी के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज किया जा रहा है।
अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स की गजब की ड्राइविंग स्किल देखने को मिली। सोशल मीडिया की भाषा में ऐसे लोगों को हेवी ड्राइवर बोला जाता है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
राजस्थान की जयपुर में एक जेल में दो कैदियों को आपस में प्यार हो गया। दोनों दोनों आपस में शादी रचाने वाले हैं। दोनों को हाई कोर्ट के आदेश पर पैरोल भी मिल गई है।
जयपुर में सेना परेड के दौरान जब एक शहीद जवान को मरणोपरांत सेना पदक दिया गया तो उसे लेने के लिए मंच पर शहीद की मां आईं। लेकिन इस मौके पर वह इतना भावुक हो गईं कि मंच पर ही बेहोश हो गईं। इसके बाद मंच पर मौजूद एक जवान ने उन्हें संभाला।
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जयपुर में कहा कि भारतीय सेना भविष्य की जंगों के लिए खुद को तैयार कर रही है। उन्होंने आत्मनिर्भरता, ‘मेक इन इंडिया’ हथियारों, नई यूनिटों और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि सेना हर चुनौती से निपटने में सक्षम है।
जयपुर के पत्रकार कॉलोनी में शुक्रवार की रात एक ऑडी ने कई लोगों को रौंद दिया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान में एआई और मशीन लर्निंग पॉलिसी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पॉलिसी से राजस्थान को बहुत फायदा मिलेगा।
चौमूं में पत्थरबाजों के खिलाफ अब एक्शन शुरू हो गया है। नोटिस चस्पा करने के बाद अब आज सुबह से ही पत्थरबाजों के घरों पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो चुका है।
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में एक छात्रा की आत्महत्या के बाद सीबीएसई ने स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। सीबीएसई ने नियमों के उल्लंघन और लापरवाही के चलते स्कूल की मान्यता रद्द की है।
चौमूं में पत्थरबाजी की घटना के बाद अब सरकार ने 20 मकानों पर नोटिस चस्पा किया है। इन्हें तीन दिन का नोटिस दिया गया है, जिसके बाद इन मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
चौमू में हुई पत्थरबाजी के मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने पूछा कि अगर मस्जिद के पास अतिक्रमण है तो क्या उसे हटाया नहीं जाएगा।
जयपुर के चौमूं में सुबह-सुबह पुलिस टीम पर दंगाइयों ने पत्थरबाजी कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं सुबह से ही पुलिस की टीम लगातार एक्शन मोड में है।
जयपुर के चौमूं इलाके में पथराव की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
जयपुर पुलिस ने एक नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बदमाश 2 हजार लीटर नकली घी बनाकर बेच रहे थे। इस मामले में 4 बदमाशों को पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़