Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. Nothing Phone (4a) सीरीज सस्ते में खरीदने का मौका, पहली सेल में मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Nothing Phone (4a) सीरीज सस्ते में खरीदने का मौका, पहली सेल में मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Harshit Harsh Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Mar 13, 2026 12:32 pm IST, Updated : Mar 13, 2026 12:32 pm IST
  • Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro की सेल आज से भारत में शुरू हो रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर नथिंग के लेटेस्ट मिड बजट फोन को काफी सस्ते में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने फोन की पहली सेल में लिमिटेड ऑफर की घोषणा की है, जिसमें ये दोनों फोन लॉन्च प्राइस से 4,000 रुपये तक सस्ते में घर ला सकते हैं।
    Image Source : Nothing
    Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro की सेल आज से भारत में शुरू हो रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर नथिंग के लेटेस्ट मिड बजट फोन को काफी सस्ते में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने फोन की पहली सेल में लिमिटेड ऑफर की घोषणा की है, जिसमें ये दोनों फोन लॉन्च प्राइस से 4,000 रुपये तक सस्ते में घर ला सकते हैं।
  • Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। वहीं, Phone 4a Pro की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। Phone 4a की खरीद पर 3,000 रुपये और Phone 4a Pro की खरीद पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
    Image Source : Nothing
    Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। वहीं, Phone 4a Pro की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। Phone 4a की खरीद पर 3,000 रुपये और Phone 4a Pro की खरीद पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
  • डिस्काउंट के बाद Nothing Phone 4a को 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, Nothing Phone 4a Pro को 35,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। ये दोनों फोन 13 से 27 मार्च के बीच फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। Phone 4a को ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट में खरीद सकते हैं। वहीं, Phone 4a Pro को ब्लैक, पिंक और सिल्वर कलर में खरीद सकते हैं।
    Image Source : Nothing
    डिस्काउंट के बाद Nothing Phone 4a को 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, Nothing Phone 4a Pro को 35,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। ये दोनों फोन 13 से 27 मार्च के बीच फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। Phone 4a को ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट में खरीद सकते हैं। वहीं, Phone 4a Pro को ब्लैक, पिंक और सिल्वर कलर में खरीद सकते हैं।
  • Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं, Phone 4a Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED दिया गया है। दोनों फोन के डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। ये दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 सीरीज के प्रोसेसर के साथ आते हैं। इनमें 12GB रैम के साथ 256GB का स्टोरेज मिलता है।
    Image Source : Nothing
    Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं, Phone 4a Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED दिया गया है। दोनों फोन के डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। ये दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 सीरीज के प्रोसेसर के साथ आते हैं। इनमें 12GB रैम के साथ 256GB का स्टोरेज मिलता है।
  • Nothing के ये दोनों ही फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 50MP का मेन, 50MP का सेकेंडरी और 8MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें 32MP का कैमरा मिलेगा। ये दोनों फोन 5400mAh की बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। ये Android 16 पर बेस्ड Nothing OS पर काम करते हैं।
    Image Source : Nothing
    Nothing के ये दोनों ही फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 50MP का मेन, 50MP का सेकेंडरी और 8MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें 32MP का कैमरा मिलेगा। ये दोनों फोन 5400mAh की बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। ये Android 16 पर बेस्ड Nothing OS पर काम करते हैं।