1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान के बजट को दिया अंतिम रूप, कल होगा पेश

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान के बजट को दिया अंतिम रूप, कल होगा पेश

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 10, 2026 08:49 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 08:50 pm IST

उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार को राजस्थान का बजट पेश करेंगी। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री कार्यालय में बजट को अंतिम रूप दिया।

बजट को दिया अंतिम रूप। - India TV Hindi
बजट को दिया अंतिम रूप। Image Source : REPORTER INPUT

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी कल राजस्थान का बजट प्रस्तुत करेंगी। उपमुख्यमंत्री (वित्त) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दिया है। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार को सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगी। दिया कुमारी ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित रहे।

सभी वर्गों का रखा जाएगा ध्यान

बता दें कि राजस्थान सरकार का वित्त वर्ष 2026-27 का सालाना बजट बुधवार को पेश होगा। उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी 11 फरवरी को राज्य विधानसभा में बजट पेश करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार वित्तमंत्री दिया कुमारी सुबह 11 बजे सदन में लगातार तीसरी बार बजट पेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ था। बजट से पहले उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि राज्य के आगामी बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा और यह समावेशी होगा। 

भजनलाल सरकार का तीसरा बजट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विश्वास जताया कि आगामी बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के हित में होगा। उन्होंने कहा, "यह राज्य के समग्र विकास के लिए समर्पित भजनलाल सरकार का तीसरा बजट होगा। बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।' वहीं एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा, ''राजस्थान के लोगों को रोजगार, बुनियादी ढांचे व किसान हितों पर ध्यान देने वाले बजट की उम्मीद है।'' उन्होंने कहा कि बजट में राज्य में, विशेषकर ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।