Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 13 March 2026 ka Rashifal: शुक्रवार का दिन कर्क और सिंह के लिए लाभकारी, वृश्चिक राशि वाले बेवजह की बहस करने वालों से दूर रहें, पढ़िए आज का राशिफल

13 March 2026 ka Rashifal: शुक्रवार का दिन कर्क और सिंह के लिए लाभकारी, वृश्चिक राशि वाले बेवजह की बहस करने वालों से दूर रहें, पढ़िए आज का राशिफल

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Arti Azad Published : Mar 13, 2026 06:24 am IST, Updated : Mar 13, 2026 06:26 am IST

13 March 2026 Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। व्यतिपात योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव में सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग असर देखने को मिलेगा। पढ़िए आज 13 मार्च का पूरा राशिफल।

13 मार्च 2026 का राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 13 मार्च 2026 का राशिफल

13 March 2026 Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा, उसके बाद वरियान योग लग जायेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 3 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए दिन नई ऊर्जा और खुशियां लेकर आएगा। वहीं, कुछ लोगों को अपने काम और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए क्या कहते हैं आज के सितारे। पढ़िए आज का विस्तृत राशिफल। 

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होगी।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 6

वृष राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। नवविवाहित दंपति के बीच आज मीठी नोक झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सेवा कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 8

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। आज आपको नया अनुभव मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा आपका विरोध कर सकता है। रिश्तेदारों के घर आने से दिन भर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 1

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में किसी राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 2

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस मे बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाहवाही करेंगे। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बच्चे आज आपसे अपने पढ़ाई की जरूरत का सामान खरीदवा सकते है।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 3

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज कामकाज व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस राशि की महिलाओं को आज शॉपिंग में अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। आज माता पिता का सानिध्य और सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 9

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 3

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज बेवजह की बहस करने वालों से दूरी बनाये रखें। साथ ही कामकाज से फ्री होकर आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर सुकून के कुछ पल बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे साथ ही व्यावहारिक बदलाव करने का सोचेंगे। अगर आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकाले और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। पुराने मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 6

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखायेगा। किसी पार्क में परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल होने की सम्भावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी अनुभवी और सफल राजनेता का मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि से होने से लाभ होगा। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों को गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने का मन बनायेंगे। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आपके सारे काम सफल रहेंगे।

  • शुभ रंग - सफेद
  • शुभ अंक - 8

मकर राशि

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा, मन खुश रहेगा। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको दोगुना लाभ होने की संभावना बन रहीं है। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जायेंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान दिए जाने की घोषणा होगी। आपके सगे सम्बन्धियों से मेलजोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरु करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की योजना बनायेंगे।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 7

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

  • शुभ रंग - मैरून
  • शुभ अंक - 3

मीन राशि

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते है आपकी माता को खुशी होगी। आज आपका रुका हुआ काम आसानी से पूरा होगा। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको जरूरी बातें पता चल सकती हैं। कुछ नए लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता अच्छे प्रकाशन से प्रकाशित हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। साथ ही आज का दिन आपके लिए थोड़ा खर्चीला साबित हो सकता है।

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Mulank 8 Career Options: मूलांक 8 वालों के लिए ये करियर होते हैं सबसे बेहतर, शनि का प्रभाव दिलाता है बड़ी सफलता

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement