1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नींबू और शहद की चाय पीने से क्या होता है, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं लेमन हनी टी

नींबू और शहद की चाय पीने से क्या होता है, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं लेमन हनी टी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 14, 2026 06:30 am IST,  Updated : Mar 14, 2026 06:30 am IST

Nimbu Shahad Ki Chai: क्या आप जानते हैं कि नींबू और शहद की चाय आपकी सेहत के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है? आइए जानकारी हासिल करते हैं...

नींबू और शहद की चाय- India TV Hindi
नींबू और शहद की चाय Image Source : FREEPIK

नींबू और शहद का कॉम्बिनेशन आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है। क्या आपने कभी नींबू और शहद की चाय यानी लेमन हनी टी पी है? अगर नहीं, तो पोषक तत्वों से भरपूर इस चाय के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानने के बाद आप भी इसका सेवन करना शुरू कर देंगे। आइए नींबू और शहद की चाय पीने के कमाल के फायदे और औषधीय गुणों से भरपूर इस चाय को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर- नींबू और शहद की चाय में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकती है। क्या आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डेली डाइट प्लान में नींबू और शहद की चाय को शामिल कर लेना चाहिए। गले की खराश को दूर करने के लिए भी लेमन हनी टी का सेवन किया जा सकता है।

वेट लॉस में मददगार- क्या आप अपनी वेट लॉस  जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींबू और शहद की चाय में मौजूद पोषक तत्व आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। लेमन हनी टी आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। पाचन को बेहतर बनाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर इस चाय को कंज्यूम किया जा सकता है।

कैसे बनाएं चाय- सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर इसे बॉइल कर लीजिए। इसके बाद आपको उबले हुए पानी में अदरक को कद्दूकस करके डालना है। लगभग 2 से 4 मिनट तक इस पानी को बॉइल करने के बाद इसे एक कप में छान लीजिए। जब पानी थोड़ा सा गुनगुना हो जाए, तब आपको इस पानी में एक स्पून नींबू का रस और एक स्पून शहद को मिक्स कर लेना है। अब आप नींबू और शहद की चाय का लुत्फ उठा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।