1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तेज होगी याददाश्त, कम होगा भूलने की बीमारी का खतरा, स्वामी रामदेव ने बताए नेचुरल उपाय

तेज होगी याददाश्त, कम होगा भूलने की बीमारी का खतरा, स्वामी रामदेव ने बताए नेचुरल उपाय

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 13, 2026 09:04 am IST,  Updated : Mar 13, 2026 09:04 am IST

How to improve memory: क्या आप अपनी याददाश्त को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको स्वामी रामदेव के कुछ नेचुरल उपायों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

मेमोरी को कैसे बूस्ट करें?- India TV Hindi
मेमोरी को कैसे बूस्ट करें? Image Source : FREEPIK

सीधे हाथ से कोई भी काम करना आसान लगता है लेकिन जैसे ही उल्टे हाथ से वही काम करो, तो दिमाग तुरंत अलर्ट हो जाता है। शरीर को एक्टिव रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है दिमाग को रोज-रोज एक जैसा काम करने की आदत से बाहर निकालना वरना हम चलते-फिरते तो रहते हैं, लेकिन बॉडी और ब्रेन दोनों ऑटोपायलट मोड में चले जाते हैं। अपना ही नाम उल्टे हाथ से लिखना कितना अजीब लगता है लेकिन यही छोटी-छोटी नई चुनौतियां दिमाग के लिए एक्सरसाइज बन जाती हैं। इससे ब्रेन के नए कनेक्शन बनते हैं, फोकस बढ़ता है, मेमोरी एक्टिव होती है और सोचने-समझने की स्पीड भी तेज होने लगती है।

गौर करने वाली बात- सबसे अच्छी बात ये है कि मेमोरी को बूस्ट करने के लिए कोई बड़ा इंतजाम नहीं चाहिए। विकेट पर निशाना लगाना, डार्ट खेलना, उल्टे हाथ से लिखना, माउस चलाना या रोज का कोई आसान काम दूसरे हाथ से करना, ये सब दिमाग को एक तरह से नया रास्ता दिखाते हैं। आपको बता दें कि घंटों बैठना, कम चलना, स्क्रीन पर टिके रहना और फिर कहना थकान रहती है, दिमाग नहीं चलता, मन नहीं लगता, ये सेडेंटरी लाइफस्टाइल धीरे-धीरे शरीर और दिमाग दोनों की चुस्ती छीन लेता है।

बॉडी और ब्रेन को कैसे जगाएं- कोई भी मजेदार एक्टिविटी बहुत काम की साबित हो सकती है। खेल, मूवमेंट, फोकस, बैलेंस और हाथ-आंख का तालमेल, सब कुछ मिलकर दिमाग को फ्रेश महसूस कराता है। इस तरह की एक्सरसाइज न केवल बॉडी को बल्कि ब्रेन को भी जगाने में कारगर साबित हो सकती हैं। आप रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों को दिमागी कसरत बना सकते हैं। कम इस्तेमाल होने वाले हाथ-पैर को एक्टिव करके ब्रेन को ज्यादा चुस्त रखा जा सकता है। आपको भी इस तरह की एक्सरसाइज की प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए।

जरूरी है बदलाव करना- अगर आप अपने दिमाग को और अपनी मेमोरी को तेज करना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। जब आप अपना रूटीन बदलकर ब्रेन को चैलेंज करेंगे, तब आपका दिमाग खुद-ब-खुद तेज होने लगेगा। इस तरह की छोटी-छोटी एक्टिविटीज याददाश्त को तेज करती हैं, भूलने की बीमारी के खतरे को कम करती हैं, डिमेंशिया-अल्जाइमर से बचाव करती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।