Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई रहता है ब्लड प्रेशर, तो किन चीजों से बना लेनी चाहिए दूरी, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

हाई रहता है ब्लड प्रेशर, तो किन चीजों से बना लेनी चाहिए दूरी, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Written By: Vanshika Saxena Published : Mar 13, 2026 08:15 am IST, Updated : Mar 13, 2026 08:15 am IST

High Blood Pressure: क्या आपको अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको कुछ चीजों से परहेज करने की जरूरत है।

हाई ब्लड प्रेशर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK हाई ब्लड प्रेशर

अगर समय रहते हाई ब्लड प्रेशर पर ध्यान न दिया जाए, तो दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। क्या आप जानते हैं कि कुछ खाने-पीने की चीजें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकती हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई है, तो इस तरह की खाने-पीने की चीजों से दूरी बना लेने में ही आपकी भलाई है वरना आपका बीपी बढ़ सकता है और आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

कम कर दीजिए नमक का सेवन- हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को नमक का सेवन सीमित कर देना चाहिए। नमक की ज्यादा मात्रा ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है और यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स हाई बीपी होने पर नमक से परहेज करने की सलाह देते हैं। अगर ज्यादा समय तक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रहती है, तो आपको किसी डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।

कैफीन और शराब- कैफीन लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। यानी अगर हाई ब्लड प्रेशर हो, तो कैफीन से दूरी बना लेनी चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को चाय या फिर कॉफी पीना अवॉइड करना चाहिए। इसके अलावा हाई बीपी होने पर एनर्जी ड्रिंक से भी दूरी बना लेनी चाहिए। शराब का सेवन करने से रक्तचाप में वृद्धि हो सकती है। शराब पीने से आपकी ओवरऑल हेल्थ भी बुरी तरह से डैमेज हो सकती है।

प्रोसेस्ड और सैचुरेटेड फूड्स- अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो आपको प्रोसेस्ड और पैकेटबंद भोजन से परहेज करना चाहिए। सैचुरेटेड और ट्रान्स फैट युक्त फूड आइटम्स भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ने से रोकना चाहते हैं, तो आपको खाने-पीने की इन चीजों को कंज्यूम करने से बचना चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement