1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. राहत इंदौरी के मशहूर शेर: बोतलें खोल कर तो पी बरसों, आज दिल खोल कर भी पी जाए

राहत इंदौरी के मशहूर शेर: बोतलें खोल कर तो पी बरसों, आज दिल खोल कर भी पी जाए

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 13, 2026 09:06 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 09:06 pm IST

Rahat Indori Shayari in Hindi: राहत इंदौरी किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उनकी गिनती भारत के मशहूर उर्दू शायर में की जाती है। उनके शेर, जैसे "आंख में पानी रखो होंठों पे चिंगारी रखो, ज़िंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो", युवाओं को प्रेरित करते थे। ऐसे में यहां हम उनके मशहूर शेर लेकर ाए हैं। यहां पढ़ें उनकी मशहूर शाय

राहत इंदौरी के मशहूर शेर- India TV Hindi
राहत इंदौरी के मशहूर शेर Image Source : RAHAT INDORI

राहत इंदौरी आधुनिक युग के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली भारतीय उर्दू शायर, गीतकार और चित्रकार थे। वे अपनी बेबाक शायरी, बुलंद आवाज और मंच पर कविता पढ़ने के अपने खास अंदाज़ के लिए दुनिया भर में मशहूर थे। राहत साहब अपनी शायरी में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर तीखा प्रहार करने के लिए भी जाने जाते थे। उनकी पंक्तियां अक्सर विरोध और इंकलाब की आवाज़ बनती थीं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ मशहूर शेर लेकर आए हैं। 

1.दोस्ती जब किसी से की जाए

दुश्मनों की भी राय ली जाए

2. बैठे बैठे कोई ख़याल आया
ज़िंदा रहने का फिर सवाल आया

3. चराग़ों का घराना चल रहा है
हवा से दोस्ताना चल रहा है

4. हौसले ज़िंदगी के देखते हैं
चलिए कुछ रोज़ जी के देखते हैं

5. बोतलें खोल कर तो पी बरसों
आज दिल खोल कर भी पी जाए

6. सूरज सितारे चांद मिरे साथ में रहे
जब तक तुम्हारे हाथ मिरे हाथ में रहे

7. नए किरदार आते जा रहे हैं
मगर नाटक पुराना चल रहा है

8. बुलाती है मगर जाने का नइं
वो दुनिया है उधर जाने का नइं

9. चराग़ों को उछाला जा रहा है
हवा पर रो'ब डाला जा रहा है

10. अंधेरे चारों तरफ़ साएं साएं करने लगे
चराग़ हाथ उठा कर दुआएँ करने लगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल