Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. चित्रा या लाल कौन सा राजमा होता है ज्यादा अच्छा, जानिए कौन सा आसानी से गल जाता है, खरीदते वक्त फॉलो करे ये टिप्स

चित्रा या लाल कौन सा राजमा होता है ज्यादा अच्छा, जानिए कौन सा आसानी से गल जाता है, खरीदते वक्त फॉलो करे ये टिप्स

Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth Published : Mar 13, 2026 02:39 pm IST, Updated : Mar 13, 2026 02:42 pm IST

Red Or Chitra Which Is Best Rajma: बाजार में लाल, चितरा और कई प्रकार का राजमा मिलता है। लेकिन लोग राजमा खरीदने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि स्वाद में कौन सा राजमा ज्यादा अच्छा होता है। आइये जानते हैं राजमा खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखें।

कौन सा राजमा अच्छा होता है?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कौन सा राजमा अच्छा होता है?

भारतीय खाने में राजमा को बड़े स्वाद से खाया जाता है। राजमा चावल खाना लोगों को खूब पसंद होता है। हालांकि राजमा अच्छा बना हो और अच्छा गला हो तभी स्वादिष्ट लगता है। कई बार राजमा घंटों पकाने के बाद भी अच्छी तरह से गलता नहीं है। इससे न सिर्फ सब्जी का स्वाद खराब होता है बल्कि आपकी मेहनत भी बर्बाद हो जाती है। दरअसल बाजार में कई तरह के राजमा मिलते हैं, जिसमें चितरा राजमा और लाल राजमा लोग ज्यादा खाते हैं। हालांकि चितरा और लाल राजमा में कौन सा ज्यादा अच्छा होता है लोग इसे लेकर कंफ्यूज होते हैं। आइये जानते हैं जल्दी गलने वाला राजमा कौन सा होता है और कौन सा राजमा स्वाद में ज्यादा अच्छा होता है?

राजमा की किस्में

राजमा कई तरह का होता है। जिनमें जम्मू राजमा, चितरा यानि धब्बेदार राजमा, लाल राजमा और कश्मीरी राजमा जिसे भदरवाह कहते हैं ये ज्यादा फेमस राजमा हैं। उत्तराखंड में राजमा की अलग अलग करीब 65 से ज्यादा किस्में उगाई जाती हैं। सभी राजमा की बनावट, स्वाद और आकार अलग होता है।

लाल या चित्रा कौन सा राजमा अच्छा होता है?

चित्रा राजमा- ये ज्यादातर घरों में खाई जाने वाली राजमा की किस्म है। चित्रा राजमा पर लाल और सफेद रंग के धब्बे जैसे होते हैं। लाल वाले बड़े राजमा से थोड़ा छोटा होता है। चित्रा राजमा जल्दी पकता है और आसानी से घुल जाता है। ये राजमा नरम और गूदेदार होता है। रेगुलर इस्तेमाल में आप ये खरीदकर खा सकते हैं।

लाल राजमा- लाल राजमा की अच्छी पैदावार होती है। ये रंग में गहरे लाल रंग का होता है। ये राजमा ज्यादा सख्त होता है और पकने में भी काफी समय लेता है। पंजाब, जम्मू और उत्तराखंड में इसकी पैदावार होती है। ढाबा और होटलों में ज्यादातर लोग इसी राजमा को पसंद करते हैं। हालांकि जम्मू का छोटे साइज वाला लाल राजमा जल्दी पक जाता है और इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है।

सबसे अच्छा राजमा कौन सा होता है?

वैसे तो सभी राजमा अच्छे होते हैं और ये अलग-अलग लोगों के स्वाद और पसंद पर निर्भर है। लेकिन लाल राजमा और चितरा राजमा को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लाल और चित्रा राजमा दोनों ही पौष्टिक हैं। लेकिन इसमें से लाल राजमा थोड़ा कड़ा होता है। जबकि चित्रा राजमा नरम और जल्दी पकने वाला होता है। दोनों ही राजमा आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते है। वहीं जम्मू के लाल वाले छोटे राजमा लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं।

  

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement