1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. केले को गलने और जल्दी काला पड़ने से बचाने के लिए करें ये उपाय, हफ्तों खराब नहीं होंगे केले

केले को गलने और जल्दी काला पड़ने से बचाने के लिए करें ये उपाय, हफ्तों खराब नहीं होंगे केले

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 13, 2026 12:35 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 12:35 pm IST

How To Keep Banana Fresh For Long: पके हुए केले 1-2 दिन में ही काले पड़ जाते हैं और गलने लगते हैं। केले को लंबे समय तक फ्रेश और कड़ा रखने के लिए इन उपायों को अपनाएं। इससे केले जल्दी काले नहीं पड़ेंगे।

केले लंबे समय तक कैसे रखें- India TV Hindi
केले लंबे समय तक कैसे रखें Image Source : INDIA TV

केला ऐसा फल है जो बहुत जल्दी पकता है। केले को अगर किसी दूसरे फल के साथ रख दें तो वो फल भी तेजी से पकने लगता है। पके हुए केले पर पहले काले धब्बे आते हैं और फिर केला अंदर से गलने लगता है। ज्यादा गला हुआ केला रंग में एकदम काला पड़ जाता है। ऐसा केला खाने लायक नहीं बचता है। अगर आप भी केले जल्दी पकने से डर से कम लाते हैं या जल्दी-जल्दी खाते हैं तो कुछ उपाय कर लें। हम आपको ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे हफ्तों केले खराब नहीं होंगे और काले भी नहीं पड़ेंगे। आइये जानते हैं केले को जल्दी पकने से बचाने के लिए क्या उपाय करें?

केले को काला पड़ने से कैसे बचाएं?

  • जब भी केला खरीदें तो 6 केले तुरंत खाने लायक पके हुए खरीदें और कुछ केले 1-2 दिन में पककर तैयार होने वाले खरीदें। 

  • केले को जल्दी पकने और काला पड़ने से बचाने के लिए एक को गुच्छे से तोड़कर अलग-अलग कर लें।  इससे केले जल्दी नहीं पकते हैं। 

  • केले के डंठल को किसी पॉलिथिन से अच्छी तरह लपेट दें। क्योंकि केले के डंठल से एथिलीन गैस बाहर निकलती है जिससे केले जल्दी पकने लगते हैं। 

  • केले को अलग टोकरी में रखें किसी दूसरे फल के साथ न रखें। सेब जैसे फल भी एथिलीन गैस रिलीज करते हैं। इससे केला जल्दी पकने लगता है।

  • केले को खराब होने से बचाने के लिए हैंगर भी आते हैं आप उनमें केले टांगकर रख सकते हैं। इस तरह केले स्टोर करने से कई दिन खराब नहीं होते।

  • केले को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए आप विटामिन सी की टैबलेट का उपयोग कर सकते हैं। विटामिन सी की गोली पानी में घोलकर उसमें केले धोकर रखें। इससे केले जल्दी खराब नहीं होंगें।

केले को गलने से बचाने के उपाय

केले को गलने से बचाना है तो उन्हें आग या गर्म जगह पर न रखें। केले को फ्रिज में भी न रखें। इससे केले का छिलका ऊपर से जल्दी काला पड़ जाता है। केले को हमेशा रूम टेंपरेचर पर रखें। इससे केले जल्दी खराब नहीं होते। आप चाहें तो केले को वैक्स पेपर से ढककर रख दें। इससे केला लंबे समय तक खराब नहीं होंगे। इस तरह आप केला को लंबे समय तक फ्रेश और काला होने से बचा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल