1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जयपुर के बिरला मंदिर में दिखा बहुत ही हेवी ड्राइवर, Video भी हो रहा है खूब वायरल

जयपुर के बिरला मंदिर में दिखा बहुत ही हेवी ड्राइवर, Video भी हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 27, 2026 04:16 pm IST,  Updated : Jan 27, 2026 04:16 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स की गजब की ड्राइविंग स्किल देखने को मिली। सोशल मीडिया की भाषा में ऐसे लोगों को हेवी ड्राइवर बोला जाता है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KALIYUG_WALE

अब तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जहां कहीं कुछ अजीब या फिर अतरंगी नजर आ जाता है, लोग तुरंत ही उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर कंटेंट के लिए बैठी जनता तक पहुंचा देते हैं। वहां उन सभी वीडियो को बहुत सारे लोग देखते हैं और जो वीडियो पहली बार दिखता है या फिर सबसे ज्यादा अतरंगी होता है या फिर सबसे अधिक लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे जयपुर के बिरला मंदिर का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ नहीं है लेकिन जो भी है, वो हैरान करने जैसा जरूर है। दरअसल वीडियो में नजर आता है कि एक कार सीढ़ियों पर आकर रुकी हुई है। अब इस कार का हेवी ड्राइवर कौन है, यह तो नहीं पता मगर उसकी ड्राइविंग स्किल वीडियो में जरूर नजर आ रहा है। वो न जानें ऐसा क्या सोचते हुए कार चला रहा था या फिर उसकी नजर कहां थी, जो उसे इतनी बड़ी सीढ़ियां नहीं दिखी और उसने सीढ़ियों पर उतार दिया यह तो वही जाने मगर वीडियो वायरल जरूर हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kaliyug_wale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में यह दावा किया गया है कि यह मैप देखने का नतीजा है। सोशल मीडिया पर जितने भी लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट किया है, सभी का यही दावा है कि मैप देखने का नतीजा है मगर हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं क्योंकि इसमें कार चलाने वाले की भी गलती हो सकती है। खैर खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भोपाल के VIP रोड पर दिखा स्टंटबाजी का खतरनाक नजारा, एक बाइक पर सवार हुए 7 लोग, पुलिस ने सिखाया सबक

पहाड़ों में मैगी बेचकर बंदे ने कर डाली बंपर कमाई, पैसे जानकर आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।