1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गणतंत्र दिवस पर लड़के ने किया गजब का काम, सोशल मीडिया पर छाया उसका Video

गणतंत्र दिवस पर लड़के ने किया गजब का काम, सोशल मीडिया पर छाया उसका Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 27, 2026 01:43 pm IST,  Updated : Jan 27, 2026 01:43 pm IST

एक स्कूल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है और वीडियो के साथ उस स्कूल का एक लड़का भी वायरल हो गया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MRCRAZY945_

कल गणतंत्र दिवस था और आपने भी शायद घर बैठकर टीवी पर पूरा परेड देखा होगा। इसके अलावा कल अगर आपने सोशल मीडिया पर कुछ समय भी बिताया था तो आपने देखा होगा कि कल पूरा फीड गणतंत्र दिवस से जुड़ा हुआ ही था। किसी पोस्ट में झंडा फहराते हुए लोगों को देखा होगा तो किसी में देशभक्ति फिल्म से कुछ क्लिप देखे होंगे। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के ही नए और पुराने वीडियो भी खूब देखे होंगे। इन्हीं सब के बीच में एक और वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक स्कूल का है जहां झंडा फहराया जा रहा है मगर किसी वजह से झंडे को जिस रस्सी से बांधा गया था, उसकी गांठ नहीं खुली। इसके बाद एक लड़का स्टेज पर आया है और वो उस पोल पर चढ़ा। वो उस पोल पर चढ़कर रस्सी को सुलझाता है और फिर झंडा फहराता है। तकनीकी तौर पर गणतंत्र दिवस पर उस बच्चे ने ही झंडा फहराया, भले ही तरीका अलग रहा हो। अब उस बच्चे के इसी काम की वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mrcrazy945_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आगे यही लड़का फौजी बनेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको 2 लड्डू ज्यादा मिलने चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- दम है तो बच्चे में, पकड़ अच्छी है भाई के हाथ में। चौथे यूजर ने लिखा- आर्मी सेलेक्शन तय है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने ऐसा क्या किया जिसे देख लोग लेने लगे मजे, लव मैरिज का करने लगे दावा

Zero Civic Sense वाली दीदी का आया नया Video, पुराने वायरल वीडियो पर कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।