1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Zero Civic Sense वाली दीदी का आया नया Video, पुराने वायरल वीडियो पर कही ये बात

Zero Civic Sense वाली दीदी का आया नया Video, पुराने वायरल वीडियो पर कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 27, 2026 11:47 am IST,  Updated : Jan 27, 2026 11:47 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें लड़की ने लोगों के सिविक सेंस पर सवाल उठाया जिसके बाद वो खूब ट्रोल हुई। अब उस लड़की का उस वीडियो पर सफाई आया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHOGA_DON

आज के समय में सोशल मीडिया पर बैठी जनता को अगर किसी इंसान की कोई बात या फिर उसकी हरकत पसंद नहीं आती है या फिर वो कुछ गलत बोलता है तो लोग उसे इतना ट्रोल करते हैं कि सामने वाले इंसान की नींद भी उड़ जाती है। ऐसा ही एक लड़की के साथ हुआ। पिछले कुछ दिनों से उसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें लोग उसे ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग अलग-अलग वीडियो बनाकर भी उसे ट्रोल कर रहे हैं। अब उस लड़की का उस वीडियो पर अपना एंगल बताते हुए वीडियो आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा। 

नए वीडियो में लड़की ने क्या बोला?

उस लड़की का जो नया वीडियो आया है उसमें वो बोलती है, 'हेलो दोस्तों, मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और मुझे लगता है कि उसे Out of context लिया गया तो मैं आपको अपना साइड बताती हूं कि क्या हुआ था।' इसके बाद वो बोलती है, 'उस दिन मैं एक सिंपल आउटफिट चेक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी और मुझे पता था कि मैं पब्लिक प्लेस पर हूं और मैंने अपनी जगह को कई बार बदला कि कोई परेशान न हो। मैंने जब वीडियो रिकॉर्ड करना शुरु किया तब अंकल लोगों का एक ग्रूप पीछे आकर बात करने लगा और मुझे घूरने लगे। मुझे अजीब लगा तो मैंने अपनी जगह बदल ली।' वीडियो में लड़की ने आगे कहा, 'दूसरी बार जब वीडियो बनाना शुरू किया तो एक आदमी सामने से गया। इसके बाद तीसरी बार वीडियो बनाया तो कोई मेरे पीछे से गया जो वीडियो में सभी ने देखा।'

वीडियो में लड़की ने आगे अपनी गलती मानते हुए यह कहा मेरे शब्द बेहतर हो सकते थे और मैं इसे एक सीख के तौर पर ले रही हूं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि एक छोटी सी बात इतनी बड़ी हो जाएगी और मैं उन लोगों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे रिस्पेक्ट के साथ सही किया।

यहां देखें उसका वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो नया वीडियो है जिसमें लड़की ने अपने एक पुराने वीडियो पर सफाई दी है। दरअसल पुराने वीडियो में नजर आता है कि ये लड़की एक पब्लिक प्लेस पर वीडियो बना रही थी और तभी एक शख्स पीछे से जाता दिखता है। उसके गुजरते ही लड़की बोलती है कि लोगों के में 'जीरो सिविक सेंस' है और कोई माफी भी नहीं मांगी।

यहां देखें पुराना वीडियो

नए वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?

आपको बता दें कि पुराने वीडियो पर लड़की को बहुत सारे लोगों ने ट्रोल किया था। नए वीडियो को देखकर भी लोग ट्रोल ही कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- विक्टिम कार्ड खेल रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- जीरो IQ,जीरो IQ. तीसरे यूजर ने लिखा- मैं सहमत नहीं हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- विक्टिम कार्ड अप्लोड हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें-

भाई तू कुछ भी बेच सकता है! बंदे ने कश्मीर से लेकर दिल्ली तक किया ऐसा काम, Viral हो गया VIDEO

6 महीने बाद वापस मिला दिल्ली में चोरी हुआ iPhone, खिला युवक का चेहरा, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।