1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई मंडियों में तो अलग ही खेल चल रहा, Viral Video देख आप भी यही कहेंगे; आपने नोटिस किया?

भाई मंडियों में तो अलग ही खेल चल रहा, Viral Video देख आप भी यही कहेंगे; आपने नोटिस किया?

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 27, 2026 10:39 am IST,  Updated : Jan 27, 2026 10:39 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स सब्जी मंडी में चलने वाले नेक्स्ट लेवल मार्केटिंग को दिखा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। Image Source : IG/MOHIT_BHANDARI012

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी तो एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सब्जी मंडी में चलने वाले नेक्स्ट लेवल मार्केटिंग को दिखा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स सब्जी मंडी में जाता है। वीडियो में वह अपने दोस्त के साथ दुकानदारों के मार्केटिंग आइडिया को बताता है। शख्स अपनी वीडियो में दिखाता है कि दुकानदार आलू के लिए पीली लाइट, टमाटर के लिए लाल लाइट, लहसुन के लिए सफेद लाइट लगा रखी है। शख्स का दावा है कि सब्जी के कलर के हिसाब से लाइट लगाकर दुकानदार उसे चमकीला बना देते हैं, जिससे यह आकर्षित दिखने लगता है। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @mohit_bhandari012 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में मजाकिया तौर पर लिखा है, 'मार्केटिंग तो होती रहेगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिल्कुल सत्य हर मंडी में ऐसा ही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ग्रीन वेजिटेबल के लिए ग्रीन लाइट। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है सब्जियां अब रात में नहीं दिन में खरीदनी पड़ेगी, यही हाल रहा तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- पैसा सब करवाता है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

भाई तू कुछ भी बेच सकता है! बंदे ने कश्मीर से लेकर दिल्ली तक किया ऐसा काम, Viral हो गया VIDEO

6 महीने बाद वापस मिला दिल्ली में चोरी हुआ iPhone, खिला युवक का चेहरा, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।