1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैदान से सीधे अस्पताल पहुंचा पाकिस्तानी खिलाड़ी, स्ट्रेचर से लेकर जाना पड़ा बाहर

मैदान से सीधे अस्पताल पहुंचा पाकिस्तानी खिलाड़ी, स्ट्रेचर से लेकर जाना पड़ा बाहर

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Mar 13, 2026 10:35 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 10:35 pm IST

BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी हुसैन तलत फील्डिंग करते समय बाउंड्री रोकने के प्रयास में खुद को गंभीर रूप से चोटिल कर बैठे, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर लेकर जाया गया।

Hussain Talat- India TV Hindi
हुसैन तलत Image Source : AFP

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के मीरपुर स्थित शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें वह 47.3 ओवर्स में 274 रनों का स्कोर बनाने के बाद सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली, लेकिन इसी बीच मैदान पर एक ऐसा हादसा देखने को मिला जिसमें पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी हुसैन तलत को वहां से स्ट्रेचर पर लादकर सीधे अस्पताल लेकर जाया गया।

हुसैन तलत बाउंड्री रोकने के प्रयास में अपने कंधे को कर बैठे चोटिल

बांग्लादेश की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उन्होंने 5वां ओवर खत्म होने तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लिटन दास और तौहिद ह्र्दोय ने पारी को संभाला जिसमें पारी के 6वें ओवर में जो पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद वसीम फेंक रहे थे उनकी दूसरी गेंद पर लिटन दास ने डीप थर्ड रीजन में शॉट खेला। वहां पर फील्डिंग कर रहे हुसैन तलत ने बाउंड्री की तरफ जाती इस गेंद को रोकने का प्रयास किया जिसमें वह अपने कंधे को चोटिल कर बैठे। हुसैन तलत दर्द से काफी कराहते हुए दिखाई दिए जिसमें उनकी हालात को देखते हुए तुरंत स्ट्रेचर से उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाया गया और फिर तुरंत वहां से अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया।

पीसीबी ने तलत को लेकर जारी किया अपडेट

हुसैन तलत के चोटिल होने के बाद पीसीबी की तरफ से उनको लेकर अपडेट भी जारी किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि तलत को मैदान पर ही मेडिकल स्टाफ ने देखा जिसमें उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए अधिक जांच के लिए उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया है। उनकी इस इंजरी को लेकर पूरी अपडेट डॉक्टरों द्वारा आगे की मेडिकल जांच पूरी करने के बाद पता चलेगा। हुसैन तलत को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 2019 में वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था, जिसके बाद से 30 साल के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अब तक सिर्फ 11 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें वह कुल 224 रन ही बनाने में कामयाब हो सके हैं।

ये भी पढ़ें

KKR ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, PSL छोड़कर अब IPL 2026 में खेलेगा ये खिलाड़ी

IPL 2026 सीजन का आगाज होने से पहले KKR को लग सकता है बड़ा झटका, हर्षित राणा का पूरे सीजन से बाहर होना लगभग तय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल