1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम बीच मुकाबले से बाहर, कप्तान को लगी चोट से पाकिस्तान को नुकसान

बाबर आजम बीच मुकाबले से बाहर, कप्तान को लगी चोट से पाकिस्तान को नुकसान

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 15, 2026 06:42 am IST,  Updated : Aug 15, 2026 08:12 am IST

बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले चोटिल हो गए हैं। टीम अभी तीन दिन का वॉर्मअप मैच खेल रही है, इसमें बाबर को चोट लगी है। सीरीज का पहला मैच 19 अगस्त से शुरू होगा।

babar azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। सीरीज के मैच शुरू हों, इससे पहले टीम एक अभ्यास मैच खेल रही है। हालांकि इसी बीच टीम के कप्तान बाबर आजम चोटिल हो गए हैं। इसके लिए वे बचे हुए मैच से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, ऐसा बताया जाता है। बा​बर हाल ही में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी टॉप 10 में पहुंच गए हैं।

टेस्ट सीरीज से पहले वॉर्मअप मैच में चोटिल हुए बाबर आजम

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकबला 19 अगस्त को हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इसके लिए पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस वक्त टीम पीसीसीएस 11 से एक तीन दिन का वॉर्मअप मैच खेल रही है। इस मैच में पीसीसीएस 11 की टीम पहले बैटिंग के लिए मैदान में उतरी और 305 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया। इसके बाद पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में केवल 238 रन ही बना सकी। इसी दौरान जब बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए आए तो वे एक ​बॉल पर चोटिल हो गई। वे 17 बॉल पर केवल 5 ही रन बना सके और रिटायर्ड आउट होकर चले गए। 

बाबर आजम के दोहिने हाथ में लगी है चोट

पता चला है कि बाबर आजम के दाहिने हाथ में चोट लगी है। हालांकि ये गंभीर तो नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें बाहर कर दिया गया, ताकि चोट बढ़ ना जाए। इसके साथ ही ये भी तय किया गया है कि इस बचे हुए मैच में भी बाबर आजम आगे हिस्सा नहीं लेंगे। वे इस मैच से बाहर ही हो गए हैं। यानी जब पाकिस्तानी टीम दूसरी बार बल्लेबाजी के लिए उतरेगी, तब बा​बर नहीं आएंगे। 

वेस्टइंडीज से सीरीज बराबर कर इंग्लैंड पहुंची है पाकिस्तानी टीम

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जाएगा, इसमें अभी वक्त है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि वे उस मैच में खेलेंगे और कप्तानी करते हुए ​भी दिखाई देंगे। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। पाकिस्तानी टीम हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज बराबर कर यहां आई है। पहला मैच टीम हार गई थी, लेकिन दूसरा मैच जीतकर टीम ने सीरीज को बराबरी पर लाकर रोक दिया। अब टीम की तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड में परीक्षा होगी। 

यह भी पढ़ें 

IND vs SL के बीच गॉल टेस्ट में बारिश कर सकती मैच का मजा किरकिरा, पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर हुईं जेमिमा; BCCI ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल