1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL के बीच गॉल टेस्ट में बारिश कर सकती मैच का मजा किरकिरा, पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

IND vs SL के बीच गॉल टेस्ट में बारिश कर सकती मैच का मजा किरकिरा, पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 14, 2026 08:17 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 08:17 pm IST

भारत और श्रीलंका के बीच में खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल के स्टेडियम में 15 अगस्त से खेला जाएगा, जिसमें इस मुकाबले के पांचों दिन काफी अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Galle International Stadium- India TV Hindi
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम Image Source : AP

भारत और बांग्लादेश के बीच में 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल के स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया काफी लंबे समय के बाद श्रीलंका में कोई टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पहुंची है, जिसमें अधिकतर खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार यहां टेस्ट मैच खेलेंगे। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज आसान नहीं रहने वाली है तो वहीं मौसम भी एक बड़ी चुनौती बनने वाला है। गॉल टेस्ट मैच के पांचों दिन काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है जिसके चलते इसका असर मुकाबले पर भी देखने को मिलेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण में फाइनल में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम है।

गॉल टेस्ट के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मुकाबले में पांचों दिन के मौसम के हाल को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 15 अगस्त को जहां 90 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई गई है तो वहीं 16 अगस्त के दिन 74 फीसदी बारिश की संभावना है। ऐसे में दोनों दिन के खेल में बारिश के चलते काफी खलल देखने को मिल सकता है। पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो 81 फीसदी अभी बारिश की संभावना है तो वहीं चौथे दिन यह जरूर थोड़ा कम हुई जिसमें 56 फीसदी तक बारिश की संभावना है। इस मुकाबले के आखिरी दिन यानी 19 अगस्त के मौसम को लेकर देखा जाए तो 60 फीसदी बारिश की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी करने का फैसला लेना बिल्कुल भी आसान काम नहीं हो सकता है।

मौसम के चलते तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद

गॉल के मैदान पर खेले गए अभी तक 49 टेस्ट मैचों में यहां की पिच से स्पिन गेंदबाजों का काफी दबदबा देखने को मिला है। वहीं इस बार मौसम को देखते हुए यदि बारिश का इतना खलल पड़ता है तो तेज गेंदबाजों को पिच में मौजूद नमी का फायदा मिल सकता है और वह स्पिनर्स के मुकाबले अधिक प्रभावशाली हो सकते हैं। ऐसे में मौसम और पिच के अनुसार दोनों टीमों के लिए प्लेइंग 11 का फैसला लेना आसान काम नहीं रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश लाइव मैच में भिड़े दोनों टीमों के खिलाड़ी, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

गुरनूर या प्रसिद्ध, गॉल टेस्ट के प्लेइंग 11 में इनमें से कौन खेलेगा? कप्तान शुभमन गिल ने दिया बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल