1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश लाइव मैच में भिड़े दोनों टीमों के खिलाड़ी, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश लाइव मैच में भिड़े दोनों टीमों के खिलाड़ी, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 14, 2026 03:11 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 04:30 pm IST

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट के दूसरे दिन मिचेल स्टार्क और मेहदी हसन मिराज के बीच जबरदस्त कहासुनी हुई। अंपायर ने इसे तत्काल शांत कराया। इसका वीडियो अब सामने आया है।

मिचेल स्टार्क- India TV Hindi
मिचेल स्टार्क Image Source : AFP

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया, जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में ही भिड़ गए। हालांकि तत्काल अंपायर ने आकर बीच बचाव किया और मामले को वहीं पर सुलटा दिया। जब दूसरे दिन के खेल में आखिरी सेशन चल रहा था, तभी ​तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज के बीच हॉट टॉक हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है। इसलिए जिसने मैच नहीं भी देखा, वो भी देख सकते हैं। 

मिचेल स्टार्क और मेहदी हसन मिराज के बीच हुई कहासुनी

दरअसल ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन था। जब आखिरी सत्र चल रहा था, तब मिचेल स्टार्क गेंदबाजी के लिए आए। स्टार्क की एक बॉल पर मिराज एक रन के लिए दौड़ पड़े, इस वक्त अपने फॉलोथ्रू में स्टार्क ने नाराज होकर कहते हैं कि ये मेरा फॉलोथ्रू है। दरअसल दोनों प्लेयर्स आमने सामने आ जाते हैं। इस पर मिराज भी पलटकर कुछ जवाब देते हैं। वे शायद ये कहते हैं कि वे जानबूझकर इस तरफ नहीं दौड़े हैं। मिराज कहते हैं कि ये आपका फॉलोथ्रू नहीं है। इस पर स्टार्क और नाराज हो जाते हैं और कहते हैं विकेट से हटो। इसके बाद वे रनिंग लाइन भी दिखाते हैं और कहते हैं​ कि आपको अपनी लाइन में रहना चाहिए। इसके बाद भी स्टार्क कड़ाई से अपनी बात रखते हैं, लेकिन भी अंपायर आ जाते हैं और दोनों प्लेयर्स को अपना अपना काम करने के लिए कहते हैं। इस पर मामला वहीं शांत हो जाता है। 

तीसरे दिन फिर आमने सामने आएंगे ​स्टार्क और मिराज

मैच में कुछ ही वक्त बचा हुआ था, इसलिए विवाद भी ज्यादा आगे नहीं जाता है। दूसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ, तब मेहंद हसन मिराज क्रीज पर टिके हुए थे। वे अब तक 73 बॉल पर 32 रन बना चुके हैं, इसमें तीन चौके शामिल रहे। उनका साथ हसन महमूद रहे रहे हैं, जो 76 बॉल पर दो चौकों की मदद से 13 रन बना चुके हैं। अब जब तीसरे दिन का खेल शुरू होगा तो मिराज और स्टार्क फिर से आमने सामने आएंगे, तब क्या होता है, ये देखना दिलचस्प होगा। 

बांग्लादेश की मैच पर मजबूत पकड़

इस बीच मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 351 रन बना लिए हैं और उसके लीड 153 रन की हो चुकी है। बांग्लादेश ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है, अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इसका जवाब कैसे देती है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी केवल 198 रन पर ही सिमट गई थी। 

यहां देखें विवाद का वीडियो

यह भी पढ़ें 

बहुत बुरी तरह फंसी है ऑस्ट्रेलियाई टीम, बांग्लादेश को हराने के लिए 16 साल पुराने इतिहास को दोहराना होगा

मिचेल स्टार्क ने कपिल देव को छोड़ा पीछे, टॉप 10 में पहुंचने के बेहद करीब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल