1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बहुत बुरी तरह फंसी है ऑस्ट्रेलियाई टीम, बांग्लादेश को हराने के लिए 16 साल पुराने इतिहास को दोहराना होगा

बहुत बुरी तरह फंसी है ऑस्ट्रेलियाई टीम, बांग्लादेश को हराने के लिए 16 साल पुराने इतिहास को दोहराना होगा

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 14, 2026 02:09 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 02:09 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में अब तक दो दिन का खेल हो गया है और कंगारू टीम संघर्ष करती नजर आ रही है। बांग्लादेश की लीड 153 रनों की हो चुकी है।

pat cummins- India TV Hindi
पैट कमिंस Image Source : AP

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बुरी तरह से फंस गई है। अगर पैट कमिंस की कप्तानी में टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी है तो उसे अब से करीब 16 साल पुराने इतिहास को दोहराना होगा। पहले तो टीम की बल्लेबाजी बुरी तरफ से फ्लॉप रही, इसके बाद जब गेंदबाजी की बारी आई तो वो भी काम ठीक से नहीं हो पाया। अब तक दो दिन का खेल हो चुका है और बांग्लादेश की टीम फिलहाल आगे नजर आ रही है। 

बांग्लादेश ने बना दिए 351 रन, लीड 153 रनों की हुई

बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे दिन जबरदस्त बल्लेबाजी की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने छह विकेट के नुकसान पर 351 रन बना लिए हैं। जब दिन का खेल खत्म हुआ तो मेहंदी हसन मिराज 32 और हसन महमूद 13 रन बनाकर खेल रहे थे। अब जब तीसरे दिन का खेल होगा, तब बांग्लादेश की टीम आगे बल्लेबाजी करेगी। इस बीच अहम बात ये है कि बांग्लादेश के पास अब 153 रनों की लीड हो चुकी है। जो अभी और बढ़ेगी। 

पहली पारी में 100 रन से अधिक से पिछड़ने के बाद आखिरी बार साल 2010 में जीता था मैच

ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 100 से अधिक रनों से पीछे होने के बाद करीब 16 साल पहले कोई टेस्ट मैच जीती थी। इसके बाद जब भी उसने जब भी 100 से अधिक रनों की लीड खाई है, हमेशा हार का ही सामना करना पड़ा है। साल 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम 100 अधिक रनों से पहली पारी के आधार पीछे थी, लेकिन इसके बाद भी उसने मैच जीत लिया था। अब टीम को जीत दर्ज करने के लिए ऐसा ही कुछ फिर से करना होगा। यानी इतिहास दोहराना होगा। जोकि आसान काम नहीं है। 

दूसरी नई बॉल लेने के बाद 11 रन पर गिरे 3 विकेट

इस बीच अच्छी बात ये है कि जब ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी नई बॉल ली तो केवल 11 रन के अंतराल पर तीन विकेट ले लिए। इससे बांग्लादेश के विकेटों की संख्या 6 तक जा पहुंची। अब जब तीसरे दिन का खेल शुरू होगा तो जाहिर है कि सुबह करीब एक घंटे तक बांग्लादेश के बल्लेबाजों को मुश्किल होगी। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द बचे हुए चार विकेट गिराए जाएं। 

यह भी पढ़ें 

मिचेल स्टार्क ने कपिल देव को छोड़ा पीछे, टॉप 10 में पहुंचने के बेहद करीब

तंजीद हसन तमीम ने सेंचुरी ठोक कर रचा इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास, पहले कभी नहीं हुई ऑस्ट्रेलिया की इतनी बेइज्जती

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल